काली चाय और काली कमाई, ब्रोकरी के नाम पर चाय कारोबारी काट रहे हैं चांदी

सिलीगुड़ी: चाय उद्योग में बड़े घोटाले के सनसनीखेज खुलासे के बाद जब प्रभात खबर की टीम मामले के तह तक गयी तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आये. चाय कारोबार से जुड़े सूत्रों की मानें तो सिलीगुड़ी के कई बड़े कारोबारी चाय कारोबार कानून की धज्जियां उड़ा कर चांदी काट रहे हैं. हाल में ही […]
सूत्रों की मानें तो चाय उत्पादक ही चाय नीलामी के नाम पर ब्रोकरी का भी धंधा कर रहे हैं. पिछले दिनों एक जांच के बाद इस अवैध धंधे से जुड़े सिलीगुड़ी के कई बड़े चाय कारोबारियों के नामों का खुलासा भी हुआ है. चाय कारोबार पर निगरानी रखने के लिए टी बोर्ड, टी ऑक्शन कमिटी तथा अन्य संबंधित संगठनों को लेकर जो संचालन समिति बनी है, उसी ने तकरीबन 15 दिनों के अंदर चार नामी कंपनियों के कारोबार पर दो सप्ताह का ब्रेक लगा दिया है. इनमें सबसे पहले गुड प्वाइंट टी ब्रोकर्स नामक फर्म पर कार्यवाही की गयी.
इस कंपनी को चाय नीलामी के सेल संख्या 02 और 03 में भाग लेने से रोक दिया गया. इसपर पहले आठ सप्ताह की रोक लगायी गयी थी. आठ सप्ताह यानि कुल 8 नीलामी में कंपनी भाग नहीं ले सकती थी. बाद में इसे केवल दो सप्ताह के लिया कर दिया गया. उसके बाद कंटेमप्ररी ब्रोकर प्राइवेट लिमिटेड को चाय नीलामी सेल संख्या 04-05 में शामिल होने के आवेदन को रद्द किया गया. इसी तरह पारकुन इंडिया लिमिटेड की चाय नीलामी सेल संख्या 05-06 और टी चैम्पियन प्राइवेट लिमिटेड को चाय नीलामी सेल संख्या 06-07 पर भी कार्यवाही की गयी है. इनको भी कारोबार करने के लिए फिलहाल दो सप्ताह के लिए रोक दिया गया. सूत्रों के अनुसार सिलीगुड़ी टी ऑक्शन कमेटी ने इस मामले की एक रिपोर्ट इंडियन टी बोर्ड को सौंप दी है. क्रमशः
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










