स्वास्थ्य सचिव के पैरों पर गिड़गिड़ायी आया

Published at :19 Nov 2017 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव के पैरों पर गिड़गिड़ायी आया

जलपाईगुड़ी : फिर से काम पर रखने की मांग को को लेकर जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल की एक आया ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव का पैर पकड़ लिया. जवाब में स्वास्थ्य सचिव अनिल वर्मा ने इन्हें ड्रामा नहीं करने की हिदायत दी. शनिवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव अनिल वर्मा जिलाधिकारी रचना भगत व […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : फिर से काम पर रखने की मांग को को लेकर जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल की एक आया ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव का पैर पकड़ लिया. जवाब में स्वास्थ्य सचिव अनिल वर्मा ने इन्हें ड्रामा नहीं करने की हिदायत दी. शनिवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव अनिल वर्मा जिलाधिकारी रचना भगत व जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लेकर जलपाईगुड़ी अस्पताल के निरीक्षण के लिए आये.

जिला अस्पताल के मदर व चाइल्ड हब के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में ही सावित्री विश्वास नामक एक आया ने स्वास्थ्य सचिव का पैर पकड़ लिया. आया अपनी गयी नौकरी वापस दिलाने की विनती कर रही थी. यह देखकर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सावित्री विश्वास को वहां से हटा दिया. इसके पहले स्वास्थ्य सचिव ने खुद ही सावित्री विश्वास से अपने आपको छुड़वाने की कोशिश की एवं ड्रामा नहीं करने को कहा.


उल्लेखनीय है कि गत सात नवंबर को जिला अस्पताल से मेडिसीन, सर्जरी एवं आर्थोपेडिक विभाग को सुपर स्पेशेलियटी अस्पताल में तीन महीने के लिए स्थानांतरित किया गया है. मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा़ जगन्नाथ सरकार ने बताया कि जिला अस्प्ताल के स्थानांतरित तीन विभागों के मरम्मत का काम चल रहा है. इस वजह से इन तीनों वार्डों में तैनात करीब 450 आया की नौकरी चली गई. सावित्री विश्वास सहित अन्य आया का कहना है कि काम चले जाने से इन्हें दो वक्त की रोटी नहीं मिल पा रही है. इसी वजह से काम वापस पाने के लिए शनिवार को स्वास्थ्य सचिव का पैर पकड़कर नौकरी देने की अर्जी दी गयी. इधर, अस्पताल के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य सचिव ने जिला प्रशासन, जिला स्वास्थ्य विभाग, बीएमओएच को लेकर दोपहर को बैठक की. बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवा व डेंगू को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने चर्चा की. शनिवार को जिला अस्पताल एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निरीक्षण के समय उन्होंने विभिन्न कागजात व स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola