दहेज के लिए पत्नी को जलाया

Published at :18 Nov 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए पत्नी को जलाया

मालदा : दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मारने के प्रयास की घटना सामने आयी है. आरोप है कि पति व ससुरालवालों ने इस घटना को अंजाम दिया. झुलसी हालत में राजश्री चौधरी (21) को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. यह घटना बुधवार रात को हबीबपुर थाने के तिलासन गांव में हुई. […]

विज्ञापन

मालदा : दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मारने के प्रयास की घटना सामने आयी है. आरोप है कि पति व ससुरालवालों ने इस घटना को अंजाम दिया. झुलसी हालत में राजश्री चौधरी (21) को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. यह घटना बुधवार रात को हबीबपुर थाने के तिलासन गांव में हुई.

पीड़िता की मां द्रौपदी चौधरी ने अपने दामाद सुमित चौधरी और ससुराल के अन्य सदस्यों के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पेशे से किसान सुमित सरकार के साथ दो वर्ष पहले राजश्री की शादी हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल के लोगों ने राजश्री पर अत्याचार करना शुरू कर दिया. यहां तक कि 50 हजार रुपये नहीं देने पर उसकी हत्या करने की धमकी ससुराल के लोगों ने दी थी.
द्रौपदी चौधरी ने बताया कि वे लोग पेशे से मजदूर हैं. दामाद की मांग के मुताबिक इतनी राशि वह नहीं दे सके. इसलिए उनलोगों ने बेटी को जलाकर हत्या करने की कोशिश की. बुधवार रात को गांव के लोगों से यह खबर मिलने पर बेटी की ससुराल पहुंचकर उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. हबीबपुर थाना पुलिस ने बताया कि इस घटना में कुल पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है. मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola