अब जीएनएलएफ को खुश करने की कवायद, हिल डेवलपमेंट काउंसिल के गठन की तैयारी में सरकार

कोलकाता: राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार उत्तर बंगाल से विमल गुरुंग के वर्चस्व को समाप्त करने के लिए एक और काउंसिल (परिषद) का गठन करने जा रही है. गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) के गठन के बाद राज्य सरकार अब गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट (जीएनएलएफ) को खुश करने के लिए हिल डेवलपमेंट काउंसिल (एचडीसी) का गठन […]
इस काउंसिल के चेयरमैन का पदभार जीएनएलएफ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुभाष घीसिंग के पुत्र मन घीसिंग को सौंपा जा सकता है. महेंद्र छेत्री को काउंसिल का उप चेयरमैन बनाया जा सकता है. राज्य सचिवालय, नवान्न भवन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 21 नवंबर को सिलीगुड़ी में होनेवाले सर्वदलीय बैठक के दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस नयी काउंसिल की घोषणा कर सकती हैं. राज्य सरकार ने इस काउंसिल के गठन की तैयारी लगभग पूरी कर ली है. मुख्यमंत्री के लंदन दौरे से लौटते ही उनके समक्ष काउंसिल गठन को लेकर विस्तृत रिपोर्ट पेश की जायेगी और उसके बाद ही नयी काउंसिल की घोषणा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










