दूर हुई समस्या, डाकघर में फिर मिलने लगा गंगाजल

सिलीगुड़ी: गंगाजल का हिंदू धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है. गंगा से दूर रहनेवालों को वक्त-जरूरत पर इसे हासिल करने में काफी मुश्किल आती है. सिलीगुड़ी भी ऐसा ही शहर है. यहां के लोग गंगाजल के लिए मालदा, कोलकाता या पड़ोसी राज्य बिहार जाते हैं. या फिर तीर्थ यात्रा पर निकले लोग हरिद्वार, […]
सिलीगुड़ी: गंगाजल का हिंदू धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है. गंगा से दूर रहनेवालों को वक्त-जरूरत पर इसे हासिल करने में काफी मुश्किल आती है. सिलीगुड़ी भी ऐसा ही शहर है. यहां के लोग गंगाजल के लिए मालदा, कोलकाता या पड़ोसी राज्य बिहार जाते हैं. या फिर तीर्थ यात्रा पर निकले लोग हरिद्वार, ऋ षिकेश से गंगाजल लाकर घर में संभाल कर रखते हैं. इस समस्या को समाप्त करने के लिए सिलीगुड़ी हेड पोस्ट ऑफिस ने पहल की है. डाक विभाग ने सिलीगुड़ीवासियों को ऋ षिकेश का गंगाजल मुहैया कराना शुरू किया है. बीच में कुछ समस्या हुई थी, लेकिन अब सिलीगुड़ी हेड पोस्टमास्टर ने पोस्ट शॉप में हमेशा गंगाजल उपलब्ध रहने का आश्वासन जताया है.
इसी वर्ष सिलीगुड़ी हेड पोस्ट ऑफिस में पोस्ट शॉप खोला गया. इस शॉप में स्टेशनरी की वस्तुओं के अलावा अचार, हैंड व क्राफ्ट की वस्तुओं के साथ गंगाजल को भी शामिल किया गया. गंगाजल की दो परिमाण वाली बोतल रखी गयी हैं. 200 एमएल गंगाजल की कीमत 15 रुपये, वहीं 500 एमएल गंगाजल की कीमत 22 रुपये रखी गयी है. बीते अप्रैल महीने में जब पहली बार पोस्ट शॉप में गंगाजल लाया गया था तो सिलीगुड़ी के लोग काफी प्रसन्न हुए. सिलीगुड़ी में गंगाजल की मांग भी काफी है. जबकि पिछले कुछ दिनों से मांग के अनुसार लोगों को गंगाजल मुहैया कराना पोस्ट ऑफिस के लिए मुश्किल हो गया. सिलीगुड़ी मुख्य डाकघर के मुताबिक बोतल में ऋ षिकेश का गंगाजल रहता है. प्रोसेसिंग व सिलीगुड़ी तक पहुंचाने में कुछ समय लग जाता है. इस वजह से कुछ समस्या हुई थी.
पोस्ट शॉप में अन्य सामानों की बिक्री से अधिक गंगाजल से डाकघर को फायदा है. बीते महीनों में औसतन 300 से अधिक बोतल के हिसाब से गंगाजल की बिक्री हुई है. सिलीगुड़ी हेड पोस्ट ऑफिस से पोस्टमास्टर मणि कुमार छेत्री ने बताया कि डाकघर में गंगाजल उपलब्ध होने से सिलीगुड़ी के लोगों को काफी सुविधा हुई है. पहले कुछ तकनीकी समस्या थी जिसे हल कर दिया गया है. सिलीगुड़ी हेड पोस्ट ऑफिस में गंगाजल हमेशा उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










