ठंड में भी सब्जियों के दाम आसमान पर

मालदा: नवंबर का महीना लगभग आधा बीत चुका है. लेकिन सब्जियों के दाम में इसका असर नहीं हुआ है. अभी भी विभिन्न बाजारों में सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर है. वहीं, थोक व्यवसायियों का कहना है कि स्थानीय सब्जियां बाजार में नहीं आई हैं. इसलिये उन्हें बाहर से आने वाली सब्जियों पर ही निर्भर […]
उधर, सब्जियों की महंगाई के बावजूद प्रशासन की इस पर कोई नजर नहीं है. न तो टास्क फोर्स ही गठित कर निगरानी की जा रही है. नतीजा है कि सब्जियों के मनमाना दाम वसूले जा रहे हैं. जानकारों का यह भी मानना है कि एक तरफ जहां आम ग्राहकों को उंची कीमत पर सब्जियां खरीदनी पड़ती है वहीं, किसानों को भी उनकी उपज की सही कीमत नहीं मिल रही है. आरोप है कि कुछ बिचौलिये स्थानीय सब्जियों को भी बाहरी सब्जियों के साथ मिलाकर उंची कीमत पर बेच रहे हैं. हालांकि आढ़तियों ने इससे इनकार किया है.
इंगलिशबाजार नियंत्रित बाजार समिति के फ्रूट्स एंड वेजिटेबल कमीशन एजेंट्स एसोसिएशन के सचिव अशोक दास ने बताया कि इस बार बाढ़ के चलते सब्जियों के दाम आसमान पर हैं. मालदा में उत्पादित सब्जियां अभी बाजार में नहीं आई हैं. इसके चलते हमें बाहरी सब्जियों पर ही निर्भर रहना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










