एनआइए के आने से पूरे पहाड़ पर खलबली, सहेजी जा रही आंदोलन की फाइलें

सिलीगुड़ी/दार्जिलिंग. गोरखालैंड आंदोलन के दौरान दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हुए बम विस्फोट की घटना की जांच के साथ ही दार्जिलिंग सदर थाने के एसआइ अमिताभ मल्लिक मुठभेड़ कांड की जांच के लिए भी नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआइए) की तीन सदस्यीय टीम के दार्जिलिंग आने के बाद पूरे पर्वतीय क्षेत्र में खलबली मची […]
खासकर जिला प्रशासन के अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है तथा आंदोलन से जुड़े तमाम फाइलों को जमा करने का काम शुरू हो गया है. हालांकि इस मामले में ना तो पुलिस और ना ही प्रशासन के अधिकारी कुछ भी कहना चाह रहे हैं. दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक अखिलेश चतुर्वेदी से जब इस मामले को लेकर बातचीत की गई, तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि एनआइए के संबंध में उनके पास कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.
इस बीच, विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनआइए की तीन सदस्यीय टीम दार्जिलिंग तो पहुंच गई है, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन से किसी भी प्रकार का कोई संपर्क नहीं साधा है. यह लोग कहां है, इसकी भी जानकारी किसी के पास नहीं है. हालांकि पुलिस के तमाम आलाधिकारी सोमवार को दिन भर भागमभाग करते रहे. सूत्रों का कहना है कि एनआइए का गठन अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआइ के तौर पर की गई है. भले ही यह एजेंसी केन्द्र सरकार के अधीन हो, लेकिन जांच में केन्द्र सरकार भी दखल नहीं दे सकती. यह एक स्वतंत्र एजेंसी के रूप में काम करती है और आतंकवाद एवं नक्सलवाद से संबंधित तमाम मामलों की जांच कर सकती है.
एनआइए सूत्रों का कहना है कि फिलहाल दार्जिलिंग में पिछले कुछ महीनों में गोरखालैंड आंदोलन के दौरान बम विस्फोट के साथ-साथ पुलिस फायरिंग आदि की घटनाओं से संबंधित तमाम कड़ियों को जोड़ने का काम किया जा रहा है. इसीलिए अभी जिला प्रशासन से किसी भी दस्तावेज के लिए संपर्क नहीं साधा गया है. यहां उल्लेखनीय है कि गोरखालैंड आंदोलन के दौरान दार्जिलिंग तथा कालिम्पोंग में बम विस्फोट की घटना घटी थी. इसके अलावा पुलिस फायरिंग आदि की घटनाओं में 13 आंदोलनकारी मारे जा चुके हैं. इस दौरान गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरूंग के सुरक्षा गार्डों के साथ मुठभेड़ के दौरान एसआइ अमिताभ मल्लिक शहीद हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










