सिलीगुड़ी व आसपास के क्षेत्रों में नहीं कम रहा डेंगू का प्रकोप, भाजपा ने तेज किया आंदोलन

सिलीगुड़ी: शहर में डेंगू का प्रकोप नहीं कम रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने सिलीगुड़ी नगर निगम की वाम बोर्ड तथा राज्य की तृणमूल सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज किया है. हांलाकि भाजापा ने शुरू से ही आंदोलन शुरू करने का दावा किया है. सोमवार को सिलीगुड़ी जिला भाजपा एक नंबर मंडल की ओर से […]
अक्टूबर के अंत तक सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 1 हजार 69 थी, जबकि नवंबर के प्रथम सप्ताह में सिलीगुड़ी में डेंगू मरीजों की संख्या 11 सौ के करीब रही. राज्य स्वास्थ विभाग की रिपोर्ट प्रमाणित करती है कि शहर में डेंगू का प्रकोप कम हुआ है. अगस्त में भारी बारिश के बाद डेंगू ने जब शहर पर कहर बरपाना शुरू किया था, उस दौरान डेंगू ने सिलीगुड़ी नगर निगम के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया था.
लगातार बढ़ रहे डेंगू व अनजान बुखार के आतंक के बाद तृणमूल ने सिलीगुड़ी नगर निगम का जनाजा भी निकाला था. जबकि राज्य स्वास्थ विभाग के मुताबिक शहर में जब डेंगू का प्रकोप कम होने लगा है तब भाजपा आंदोलन ने भी आंदोलन की शुरूआत की है. हांलाकि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा ने शहर के हाशमी चौक पर शहर में व्याप्त डेंगू के आतंक को लेकर सिलीगुड़ी नगर निगम व राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










