एनआइए के आने से पूरे पहाड़ पर खलबली, प्रशासन की उड़ी नींद, सहेजी जा रहीं आंदोलन की फाइलें

सिलीगुड़ी/दार्जिलिंग. गोरखालैंड आंदोलन के दौरान दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हुए बम विस्फोट की घटना की जांच के साथ ही दार्जिलिंग सदर थाने के एसआइ अमिताभ मल्लिक मुठभेड़ कांड की जांच के लिए भी नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआइए) की तीन सदस्यीय टीम के दार्जिलिंग आने के बाद पूरे पर्वतीय क्षेत्र में खलबली मची […]
खासकर जिला प्रशासन के अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है तथा आंदोलन से जुड़े तमाम फाइलों को जमा करने का काम शुरू हो गया है. हालांकि इस मामले में ना तो पुलिस और ना ही प्रशासन के अधिकारी कुछ भी कहना चाह रहे हैं. दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक अखिलेश चतुर्वेदी से जब इस मामले को लेकर बातचीत की गई, तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि एनआइए के संबंध में उनके पास कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.
एनआइए सूत्रों का कहना है कि फिलहाल दार्जिलिंग में पिछले कुछ महीनों में गोरखालैंड आंदोलन के दौरान बम विस्फोट के साथ-साथ पुलिस फायरिंग आदि की घटनाओं से संबंधित तमाम कड़ियों को जोड़ने का काम किया जा रहा है. इसीलिए अभी जिला प्रशासन से किसी भी दस्तावेज के लिए संपर्क नहीं साधा गया है. यहां उल्लेखनीय है कि गोरखालैंड आंदोलन के दौरान दार्जिलिंग तथा कालिम्पोंग में बम विस्फोट की घटना घटी थी. इसके अलावा पुलिस फायरिंग आदि की घटनाओं में 13 आंदोलनकारी मारे जा चुके हैं. इस दौरान गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरूंग के सुरक्षा गार्डों के साथ मुठभेड़ के दौरान एसआइ अमिताभ मल्लिक शहीद हो गये थे.
गोजमुमो तथा विमल गुरूंग इन तमाम मामलों की जांच एनआइए तथा सीबीआई से कराने की मांग कर रहे थे. आखिरकार केन्द्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी. विमल गुरूंग अभी भी भूमिगत हैं. पुलिस तथा सीआइडी उनको पकड़ने की कोशिश कर रही है. विमल गुरूंग ने अपने अज्ञात ठिकाने से एनआइए की टीम का दार्जिलिंग में आने का स्वागत किया है. क्रामाकपा के केन्द्रीय प्रवक्ता गोविंद छेत्री ने भी एनआइए की टीम के आने का स्वागत किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










