ePaper

Rajeev Kumar : फिर बंगाल के पुलिस महानिदेशक बने राजीव कुमार, चुनाव के दौरान हटाया था आयोग ने

Updated at : 15 Jul 2024 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
Rajeev Kumar : फिर बंगाल के पुलिस महानिदेशक बने राजीव कुमार, चुनाव के दौरान हटाया था आयोग ने

Rajeev Kumar : लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजीव कुमार को आयोग ने हटाकर संजय मुखर्जी को बनाया था डीजी.अब लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा उपचुनाव खत्म होते ही राजीव कुमार की फिर से डीजी पर पर हो गई वापसी.

विज्ञापन

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल के पुलिस के महानिदेशक (डीजी) के पद पर आइपीएस राजीव कुमार (Rajeev Kumar) की सोमवार को फिर से वापसी हो गई. इसके पहले लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने राजीव को डीजी पद से हटा दिया था. आईपीएस संजय मुखर्जी को उनकी जगह राज्य पुलिस का डीजी बनाया गया था. ऐसी अटकलें थीं कि लोकसभा चुनाव और उपचुनाव के बाद उनकी डीजी पद पर वापसी हो सकती है. वह अटकलें सोमवार को सच निकली. संजय मुखर्जी को डीजी (फायर) के पद पर भी वापस भेज दिया गया है. वहीं राजीव कुमार को फिर से पश्चिम बंगाल पुलिस का महानिदेशक बनाया गया है. राज्य सचिवालय नवान्न की तरफ से सोमवार को इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.

राजीव कुमार को आयोग ने हटाकर संजय मुखर्जी को बनाया था डीजी

बताया जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव से तीन महीने पहले राजीव कुमार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य का डीजी नियुक्त किया था. लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद ही आयोग ने उन्हें डीजी पद से हटा दिया. वह इतने लंबे समय से राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. चुनाव ख़त्म होने के बाद अपने पद से हटाये गये अधिकारियों को उनके पद पर बहाल करने की घोषणा ममता बनर्जी ने पहले ही की थी. लेकिन चुनाव खत्म होने के बावजूद उक्त आइपीएस की पुराने पदों पर लंबे समय तक वापसी नहीं होने के कारण अटकलें लगनी शुरू हो गई थी.

Also Read : Mamata Banerjee : राज्यपाल बोस बनाम ममता बनर्जी मामले की सुनवाई खत्म, जज ने अंतरिम आदेश रखा लंबित

मतदान पूरा होने तक राजीव की डीजी पद पर हुई वापसी

हालांकि, प्रशासनिक हलकों के एक वर्ग ने तर्क दिया कि लोकसभा चुनाव के बाद 5 जून को आचार संहिता हट गई. इसके तुरंत बाद कोलकाता के मानिकतला समेत चार विधानसभाओं में उपचुनाव की घोषणा हो गई. इसके कारण 10 जून से राज्य के संबंधित क्षेत्रों में दोबारा आचार संहिता लागू हो गई. इसीलिए राज्य या कलकत्ता पुलिस के शीर्ष पदों पर फेरबदल करना संभव नहीं था. मतदान 10 जुलाई को संपन्न हुआ. यह मतदान पूरा होने तक राजीव की डीजी पद पर वापसी नहीं हो सकी. उपचुनाव के नतीजे पिछले शनिवार को प्रकाशित होने के बाद राजीव की डीजी पद पर दोबारा वापसी हो गई.

ईडी ने संदेशखाली के बादशाह शाहजहां शेख के भाई सिराज समेत तीन को भेजा नोटिस

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola