ePaper

पश्चिम बंगाल : सब्जियों के दाम ने छुड़ाए लोगों के पसीने, बैंगन के बढ़े भाव तो टमाटर भी हुआ लाल

Updated at : 08 Jul 2024 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : सब्जियों के दाम ने छुड़ाए लोगों के पसीने, बैंगन के बढ़े भाव तो टमाटर भी हुआ लाल

पश्चिम बंगाल : कोलकाता के कई बाजारों में सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि टमाटर की कीमतें एक महीने पहले के 45-50 रुपये से बढ़कर 80-100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं. बैंगन 110-140 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है, जो जून की शुरुआत के दाम के मुकाबले करीब 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : कोलकाता के बाजारों में सब्जियों, अंडे और ‘पॉल्ट्री’ मांस की खुदरा कीमतें ऊंची होने के कारण आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कोलकाता के कई बाजारों में सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि टमाटर की कीमतें एक महीने पहले के 45-50 रुपये से बढ़कर 80-100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं. बैंगन 110-140 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है, जो जून की शुरुआत के दाम के मुकाबले करीब 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी है.

करेला, हरी मिर्च और लौकी की कीमतों में भी 50 प्रतिशत की वृद्धि

करेला, हरी मिर्च और लौकी जैसी कई अन्य सब्जियों की कीमतों में भी औसतन 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.स्थानीय बाजारों में अंडे और ‘पॉल्ट्री’ मांस की कीमतों में 20-30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.पश्चिम बंगाल विक्रेता संघ से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बंगाल में टमाटर अन्य राज्यों से आ रहा है. लू और भारी बारिश के कारण बेंगलुरु और हिमाचल प्रदेश से टमाटर की आपूर्ति कम हो गई है. इसकी वजह यह है कि उत्पादन भी प्रभावित हुआ है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने दिया कड़ा निर्देश, डीवीसी कितना पानी छोड़ेगा, हर रोज देनी होगी रिपोर्ट

बंगाल सरकार किसानों की लगातार कर रही है मदद : कृषि मंत्री

कृषि मंत्री सोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उर्वरकों तथा परिवहन सब्सिडी में किसानों के लिए सहायता कम करने के बाद से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है, जबकि जलवायु परिस्थितियों ने भी स्थिति को और खराब कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस के नेता चट्टोपाध्याय ने कहा, पश्चिम बंगाल सरकार हमारे किसानों को लगातार मदद कर रही है. किसान कच्चे माल की लागत में वृद्धि से प्रभावित हैं. दूसरी ओर केंद्र विभिन्न सब्सिडी में कटौती कर रहा है. इसलिए किसान और आम आदमी दोनों ही परेशान हैं.

प्रदेश भाजपा के पास नहीं है ममता बनर्जी के खिलाफ स्वीकार्य चेहरा

राज्य सरकार के पास खुदरा वितरण नेटवर्क है ‘सुफल बांग्ला’ ,

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास खुदरा वितरण नेटवर्क ‘सुफल बांग्ला’ है, जिसकी दुकानों पर सब्जियां तथा खाद्य सामग्री उचित मूल्य पर बेची जाती है. चट्टोपाध्याय ने कहा, सुफल बांग्ला में टमाटर की कीमत 65 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि खुदरा बाजार में इसकी कीमत न्यूनतम 80 रुपये है. करेला 72 रुपये प्रति किलोग्राम और बैंगन 102 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है, जो 10-20 प्रतिशत सस्ता है. हम दुकानों की संख्या 484 से बढ़ाने की योजना बना रहे हैं.

Sandeshkhali Case : सुप्रीम कोर्ट से राज्य सरकार को लगा झटका, संदेशखाली मामले की जांच जारी रखेगा सीबीआई

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola