घर में गिरने से बेहोश हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल राय, अस्पताल में भर्ती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jul 2024 1:23 AM
सिर में लगी है गंभीर चोट आइसीयू में वेंटिलेटर पर हैं
सिर में लगी है गंभीर चोट आइसीयू में वेंटिलेटर पर हैं
संवाददाता, बैरकपुर
कृष्णानगर विधायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल राय बुधवार रात उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा स्थित अपने आवास में गिरने के बाद बेहोश हो गये. उनके सिर पर गंभीर चोट आयी है. उन्हें कोलकाता स्थित एक निजी अस्पताल के आइसीयू वार्ड में वेंटिलेशन पर रखा गया है. उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, रात में उनके सिर का सिटी स्कैन किया गया, जिसमें सिर में खून का थक्का जमा होने की पुष्टि हुई. इसका ट्रीटमेंट भी किया गया. उनकी हालत तो फिलहाल स्थिर है, लेकिन खतरे से बाहर नहीं है. उनके इलाज के लिए एक मेडिकल बोर्ड का भी गठन किया गया है. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, रात नौ बजे के करीब वह बाथरूम के पास गिर गये थे.
बता दें कि मुकुल रॉय डिमेंशिया रोग से पीड़ित हैं. उन्हें डायबिटीज भी है. नियमित इंसुलिन लेना पड़ता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










