ePaper

बदला मौसम, आज से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश

Updated at : 27 Jun 2024 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
बदला मौसम, आज से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश

गुरुवार को कोलकाता सहित कई जिलों में रिमझिम बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन रहा है. इससे सप्ताह के अंत में दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. लेकिन यह स्थायी नहीं होगा.

विज्ञापन

कोलकाता.

गुरुवार को कोलकाता सहित कई जिलों में रिमझिम बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन रहा है. इससे सप्ताह के अंत में दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. लेकिन यह स्थायी नहीं होगा. शुक्रवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व व पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, नदिया व मुर्शिदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बारिश के आसार हैं.

इन जिलों के कुछ हिस्से में सात से 11 सेंटीमीटर तक बारिश होने की सतर्कता जारी की गयी है. शनिवार को भी कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना व नदिया में बारिश की संभावना जतायी गयी है. हालांकि हुगली में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. इसके साथ ही दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व व पश्चिम बर्दवान, झाड़ग्राम, पुरुलिया व बांकुड़ा में भी भारी बारिश हो सकती है. रविवार को बीरभूम, मुर्शिदाबाद व नदिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. हालांकि मछुआरों को लेकर कोई सतर्कता जारी नहीं की गयी है. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण बंगाल के कई हिस्से में अभी भी माॅनसून नहीं पहुंच पाया है. दो से तीन दिनों में सभी हिस्सों में माॅनसून का प्रवेश हो जायेगा. कोलकाता में फिलहाल भारी बारिश का पूर्वानुमान नहीं है. एक से 24 जून तक माॅनसून के कमजोर होने व देर से आने के कारण स्वाभाविक से 72 फीसदी कम बारिश हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola