West Bengal News: जलाभिषेक के लिए तारापीठ पहुंचे बिहार के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 31 Jul 2024 7:03 PM
सड़क हादसे में मृत श्रद्धालु
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला स्थित तारापीठ में जलाभिषेक के लिए पहुंचे बिहार के दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है.
West Bengal News: बीरभूम (पश्चिम बंगाल), मुकेश तिवारी-पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला स्थित तारापीठ में जलाभिषेक के लिए पहुंचे बिहार के दो युवकों की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतकों में विशाल कुमार और नीतीश कुमार शामिल हैं. दोनों युवकों की उम्र करीब 30 वर्ष बतायी जा रही है.
जलाभिषेक के बाद बाइक से लौट रहे थे घर
सड़क हादसे में मौत को लेकर पुलिस ने बताया कि दोनों युवक बिहार के कटिहार जिले के कुरसेला गांव के रहने वाले थे. तारापीठ में बुधवार की दोपहर जलाभिषेक करने के बाद ये युवक बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रामपुरहाट थाने के मुंसबा मोड़ के पास मुख्य सड़क पर आने के दौरान तेज गति से पत्थर लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इससे मौके पर ही एक बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गयी.
बिहार से पांच युवक आए थे तारापीठ
पुलिस ने शवों को बरामद कर रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि बिहार के कटिहार जिले के कुरसेला गांव से पांच युवक तीन बाइक से बीरभूम जिले के तारापीठ में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंगलवार को आए थे. बुधवार की दोपहर में जलाभिषेक कर वे लोग बाइक से घर लौट रहे थे.
सड़क हादसे के बाद फरार हुआ ट्रक ड्राइवर
पश्चिम बंगाल के तारापीठ में पूजा-अर्चना करने के बाद बिहार के युवक अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक बाइक को पत्थर लदे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. इस कारण मौके पर ही दोनों बाइक सवारों की मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग खड़ा हुआ. पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है. मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे. दुर्घटना के कारण ट्रैफिक जाम लग गया था. हालांकि बाद में पुलिस ने ट्रैफिक जाम हटाकर आवागमन सामान्य कराया.
Also Read: Road Accident : बंगाल में दर्दनाक हादसा, एक पल में बिखर गया पूरा परिवार, मां-बाप समेत 6 की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










