Road Accident : बंगाल में दर्दनाक हादसा, एक पल में बिखर गया पूरा परिवार, मां-बाप समेत 6 की मौत

Road Accident : मिली जानकारी के अनुसार मरीज के परिवार के सदस्यों और चालक समेत आठ लोगों को ले जा रही एंबुलेंस सीमेंट की बोरियों से लदे एक ट्रक से टकरा गई. छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मरीज समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
Road Accident : पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार की देर रात ट्रक से भिड़ंत के बाद एंबुलेंस में सवार एक परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी है.जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार पास के अस्पताल में उपचाराधीन गंभीर रूप से घायल दो लोगों की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हुई है.एम्बुलेंस से अपर्णा बेग नाम के मरीज को खिरपई के एक अस्पताल से मेदीनपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाते समय केशपुर से गुजरने वाले पंचमी राजकीय राजमार्ग के पास यह दुर्घटना हुई.
ट्रक और एंबुलेंस के बीच हुई थी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार मरीज के परिवार के सदस्यों और चालक समेत आठ लोगों को ले जा रही एंबुलेंस सीमेंट की बोरियों से लदे एक ट्रक से टकरा गई. छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मरीज समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान अपर्णा की मां अनिमा मलिक, उनके पति श्यामपदा बाग, चाचा श्यामल भुनिया और चाची चंदना भुनिया के रूप में की गई है, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
अपर्णा और श्यामपदा की कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी
अपर्णा और श्यामपदा की कुछ महीने पहले शादी हुई थी.उन्होंने कहा, अपर्णा और चालक दोनों की हालत गंभीर है चिकित्सक उनकी देखरेख कर रहे हैं. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ट्रक ड्राइवर फरार है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. हालांकि डाॅक्टरों का कहना है कि अपर्णा की हालत काफी चिंताजनक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




