बर्धमान में मंत्री खुदीराम टुडू की पत्नी की कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

अस्पताल से बाहर आती मालती टुडू
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री खुदीराम टुडू की पत्नी मालती टुडू एक सड़क हादसे में बाल-बाल बची हैं. उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक ट्रेलर से टकरा गई, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं.
बर्धमान/पानागढ़ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री खुदीराम टुडू की पत्नी मालती टुडू बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुए एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं. दुर्घटना में उनकी कार की एक ट्रेलर से टक्कर हो गई, जिसमें उन्हें मामूली चोटें आईं, जबकि चालक भी घायल हो गया. चालक का ईलाज बर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया.
बर्धमान से बांकुड़ा जा रही थीं टुडू
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे मालती टुडू बर्धमान से बांकुड़ा जा रही थीं. इसी दौरान पूर्व बर्धमान जिले के गलसी थाना क्षेत्र के सारोल मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मालती टुडू तथा घायल चालक को तत्काल बर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मालती टुडू को अस्पताल से छुट्टी
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मालती टुडू को छुट्टी दे दी गई, जबकि चालक के हाथ और शरीर के कई हिस्सों में चोट लगने के कारण उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही गलसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी. खुदीराम टुडू बांकुड़ा जिले के रानीबांध विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. खुदीराम टुडू आदिवासी विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अल्पसंख्यक मामलों एवं मदरसा शिक्षा मंत्री हैं.
Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










