पश्चिम बंगाल में एक अगस्त से सक्रिय होंगी संवैधानिक संस्थाएं, मुख्यमंत्री ने स्वायत्ता का दिलाया भरोसा

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि राज्य की सभी संवैधानिक और वैधानिक संस्थाएं 1 अगस्त से पूरी तरह सक्रिय हो जाएंगी. इन संस्थाओं को उनकी शक्तियों के अनुसार स्वतंत्र रूप से कार्य करने दिया जाएगा.

विज्ञापन

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को विधानसभा में घोषणा की कि राज्य की सभी संवैधानिक और वैधानिक संस्थाएं एक अगस्त से पूरी तरह सक्रिय होकर काम करना शुरू कर देंगी.उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं को उनकी संवैधानिक शक्तियों के अनुरूप स्वतंत्र रूप से कार्य करने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाना, पारदर्शिता बढ़ाना और जनता को प्रभावी न्याय एवं अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

ममता सरकार पर साधा निशाना

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य की कई महत्वपूर्ण संस्थाओं को वर्षों तक निष्क्रिय रखा गया. उन्होंने कहा कि इससे संवैधानिक व्यवस्था और जवाबदेही की प्रक्रिया प्रभावित हुई. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी आयोग और संस्थाएं अपनी संवैधानिक शक्तियों का उपयोग करते हुए कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगी.

सभी आयोग होंगे सक्रिय

मुख्यमंत्री ने जिन संस्थाओं का उल्लेख किया उनमें राज्य मानवाधिकार आयोग, राज्य महिला आयोग, शिशु संरक्षण आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, अल्पसंख्यक आयोग और सूचना आयोग शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ये सभी संस्थाएं एक अगस्त से नियमित रूप से काम करना शुरू कर देंगी और अपने अधिकार क्षेत्र के मामलों में आवश्यक कार्रवाई करेंगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से होगा काम

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पूर्व न्यायाधीश अशोक गांगुली को राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था. उनके अनुसार, जब उन्होंने आयोग के माध्यम से सक्रिय रूप से काम शुरू किया तो उन पर हमले किए गये. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ऐसी किसी भी स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेगी और सभी संवैधानिक संस्थाओं को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से काम करने का पूरा अवसर दिया जायेगा.

Also Read: बंगाल विधानसभा में 25 को पेश होगी कैग रिपोर्ट, शुभेंदु ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा


विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola