बंगाल का नया सीएम कौन? शाम 4 बजे अमित शाह उठायेंगे सस्पेंस से पर्दा, रेस में शुभेंदु अधिकारी सबसे आगे

Published by :Mithilesh Jha
Published at :08 May 2026 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
West Bengal New CM Name Amit Sah Kolkata Vishwa Bangla Convention Center

West Bengal New CM Name: बंगाल के नये मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए आज न्यूटाउन में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी. अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान संभव है. चर्चा है कि बंगाल में 2 डिप्टी सीएम भी बनाये जा सकते हैं.

विज्ञापन

West Bengal New CM Name: पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए आज का दिन ‘सुपर फ्राइडे’ होने वाला है. बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला शाम 4 बजे हो जायेगा. कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्वबांग्ला कन्वेंशन सेंटर में भाजपा विधायक दल की अहम बैठक बुलायी गयी है.

कोलकाता आ रहे भाजपा के चाणक्य अमित शाह

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के चाणक्य अमित शाह कोलकाता आ रहे हैं. उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे. सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री के नाम के साथ-साथ बंगाल के नये प्रशासनिक ढांचे की पूरी तस्वीर भी साफ हो जायेगी.

शुभेंदु अधिकारी का पलड़ा भारी

मुख्यमंत्री के सीएम की रेस में भवानीपुर के ‘जायंट किलर’ बनकर उभरे शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे ऊपर चल रहा है. भवानीपुर में सीधे मुकाबले में ममता बनर्जी को हराकर शुभेंदु ने न केवल अपनी राजनीतिक ताकत साबित की है, बल्कि दिल्ली के आलाकमान का भरोसा भी जीता है. पार्टी के भीतर एक बड़ा गुट शुभेंदु को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में है, क्योंकि उनके पास प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ तृणमूल के गढ़ में घुसकर लड़ने की भी क्षमता है.

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान में हो रहा ममता बनर्जी की हार का पोस्टमार्टम, बताया क्यों फीकी पड़ी विपक्ष की सबसे बड़ी स्टार?

बंगाल में पहली बार 2 डिप्टी सीएम का फॉर्मूला?

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि भाजपा उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बंगाल में भी 2 उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) बना सकती है. पार्टी 2 डिप्टी सीएम के जरिये उत्तर और दक्षिण बंगाल के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के बीच संतुलन साधने की कोशिश करेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तापस राय को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आये वरिष्ठ और अनुभवी नेता तापस राय को पश्चिम बंगाल विधानसभा का नया अध्यक्ष (Speaker) बनाया जा सकता है. उनके लंबे संसदीय अनुभव को देखते हुए पार्टी उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर बैठाने का मन बना चुकी है.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को धूल चटाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का 60 फीसदी वोट और 100 साल तक सरकार का दावा

West Bengal New CM Name: अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

अमित शाह शुक्रवार सुबह ही कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में रणनीति बनायेंगे. शाम 4 बजे विधायक दल की बैठक शुरू होगी, जहां सभी नवनिर्वाचित विधायकों की राय ली जायेगी. पर्यवेक्षक के तौर पर अमित शाह और मोहन चरण मांझी केंद्र का संदेश विधायकों तक पहुंचायेंगे. फिर औपचारिक रूप से विधायक दल के नेता के नाम का ऐलान किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : अमित शाह के वो ‘5 ब्रह्मास्त्र’ जिनसे ढह गया ममता बनर्जी का अभेद्य किला, मुस्लिम इलाकों में भी चला मोदी का जादू

विश्वबांग्ला कन्वेंसन सेंटर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस बैठक के बाद ही तय होगा कि शनिवार को होने वाले मेगा शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन से चेहरे मंच पर नजर आयेंगे. भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और विश्वबांग्ला कन्वेंसन सेंटर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. आज की यह शाम बंगाल की अगले 5 साल की दिशा और दशा तय करने वाली है.

इसे भी पढ़ें

सुनील बंसल, जिसने ओडिशा से बंगाल तक बनवा दी बीजेपी सरकार, पढ़ें मोदी-शाह के सबसे भरोसेमंद रणनीतिकार की पूरी कहानी

बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच

नंदीग्राम की जंग का पूरा हिसाब : एक-एक वोट के लिए ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी ने कितना बहाया पैसा?

बंगाल की सबसे लोकप्रिय नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कैसे दी पटखनी, पढ़ें पूरा विश्लेषण

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola