दक्षिण 24 परगना की 2 विधानसभा सीटों के 15 बूथ पर फिर वोट, देखें पूरी लिस्ट

West Bengal Election 2026 Re-poll: चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 मतदान केंद्रों पर 29 अप्रैल को हुए मतदान को रद्द कर दिया है. अब 2 मई को इन केंद्रों पर री-पोलिंग होगी. जानें क्या है पूरा शेड्यूल.
खास बातें
West Bengal Election 2026 Re-poll: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच चुनाव आयोग (ECI) ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है. 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान मिली गड़बड़ियों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के 2 महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों (मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर) के कुल 15 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान को रद्द कर दिया. इन केंद्रों पर अब 2 मई 2026 को दोबारा मतदान (Re-poll) कराने का आदेश जारी किया गया है.
क्यों लिया गया री-पोल का फैसला?
चुनाव आयोग के इस इस फैसले ने सियासी हलचल तेज कर दी है, क्योंकि डायमंड हार्बर हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक मानी जाती है. निर्वाचन आयोग को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों (Observers) से मिली रिपोर्ट्स और भौतिक परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 58(2) के तहत आयोग ने 29 अप्रैल को हुई वोटिंग को रद्द कर दिया.
सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग
इलेक्शन कमीशन ने निर्देश दिया है कि शनिवार (2 मई) को सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक मतदान कराया जायेगा. इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दक्षिण 24 परगना के जिला निर्वाचन अधिकारी को दिये गये हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
West Bengal Election 2026 Re-poll: ढोल नगाड़ों से होगा प्रचार, उम्मीदवारों को दी गयी सूचना
चुनाव आयोग ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिये हैं कि जिन इलाकों में दोबारा मतदान होना है, वहां ढोल-नगाड़े बजाकर और मुनादी कराकर व्यापक प्रचार किया जाये. साथ ही, चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों को लिखित रूप में इस नये मतदान की जानकारी देने को कहा गया है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे.
इसे भी पढ़ें : श्मशान में आये एक फोन ने बदल दी किस्मत, हाथ पर ‘चे ग्वेरा’ और दिल में ‘राम’, जानें बीजेपी विधायक शंकर घोष की अनसुनी कहानी
इसे भी पढ़ें : बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?
यहां दोबारा डाले जायेंगे वोट| Re-polling Stations
चुनाव आयोग के आदेशानुसार, निम्नलिखित 15 मतदान केंद्रों पर 2 मई को फिर से वोटिंग होगी. 142- मगराहाट पश्चिम (Magrahat Paschim AC) विधानसभा सीट के 11 बूथों पर और डायमंड हार्बर (Diamond Harbour AC) विधानसभा सीट के 04 बूथों पर री-पोलिंग के आदेश दिये गये हैं.
इसे भी पढ़ें : कोलकाता में बोले मेयर हकीम- 6 मई को शपथ लेंगी ममता बनर्जी, दुर्गापुर में ‘गुड़-बतासा’ और ‘पाचन’ वाली सियासत
इसे भी पढ़ें : बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण
मगराहाट पश्चिम के इन 11 बूथों पर फिर से होगी वोटिंग
- 46- उत्तर इयारपुर एफपी स्कूल, रूम नंबर 2
- 126- नजरा एफपी स्कूल, रूम नंबर 1
- 127- नजरा एफपी स्कूल, रूम नंबर 2
- 128- देउला एफपी स्कूल, रूम नंबर 1
- 142- घोला नयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, रूम नंबर 2
- 214- एकतारा मलाया एफपी स्कूल, रूम नंबर 1
- 215- एकतारा मलाया एफपी स्कूल, रूम नंबर 2
- 216- एकतारा मलाया धोरा एफपी स्कूल, रूम नंबर 1
- 230- बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, रूम नंबर 1
- 231- बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, रूम नंबर 2
- 232- बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, रूम नंबर 3
डायमंड हार्बर के इन 4 बूथों पर फिर से मतदान
- 117- बागदा जूनियर हाई स्कूल
- 179- चंदा एफपी स्कूल, रूम नंबर 2
- 194- हरिदेवपुर एफपी स्कूल
- 243- रायनगर एफपी स्कूल, रूम नंबर 2
फालता पर अभी फैसला नहीं
फालता विधानसभा क्षेत्र से मिली शिकायतों पर चुनाव आयोग को अब तक रिपोर्ट नहीं मिली है. इसलिए इस क्षेत्र के बूथों पर पुनर्मतदान के बारे में अभी तक फैसला नहीं हो पाया है.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










