WB Road Accident: कोलकाता से जमशेदपुर की ओर जा रहीं जैन साध्वी की सड़क हादसे में मौत, 2 गंभीर

WB Road Accident: सड़क दुर्घटना में जैन साध्वी की हो गई मौत.
WB Road Accident: कोलकाता से जमशेदपुर की ओर जा रहीं जैन साध्वी शशिप्रभाजी की पूर्वी मेदिनीपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई. 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.
WB Road Accident| हल्दिया (पश्चिम बंगाल), रंजन माईती: पश्चिम बंगाल में सुबह-सुबह सड़क हादसे में एक जैन साध्वी की मौत हो गई. 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं. तीन जैन साध्वियां सड़क मार्ग से जा रहीं थीं, इसी दौरान किसी कार ने इन्हें ठोकर मार दी.
पूर्वी मेदिनीपुर जिले में प्राइवेट कार ने जैन साध्वियों को ठोकर मारी
दुर्घटना बुधवार (26 जून) को सुबह करीब 5 बजे हुई. पूर्वी मेदिनीपुर के पांशकुड़ा थाना अंतर्गत जानाबाड़ बाईपास पर यह हादसा हुआ. बताया गया है कि खड़गपुर-जानाबाड़ बाईपास से 3 जैन साध्वियां जा रहीं थीं. इसी दौरान एक प्राइवेट कार ने इन्हें ठोकर मार दी. घटनास्थल पर ही एक जैन साध्वी की मौत हो गई. खरतरगच्छ जैन समुदाय की शशिप्रभाजी महाराज साहेब के निधन से जैन समाज में शोक की लहर है.
2 साध्वियां दुर्घटना में गंभीर रूप से हुईं हैं घायल, कोलकाता रेफर
पांशकुड़ा थाना की पुलिस ने बताया है कि साध्वियों के साथ चल रही दो अन्य साध्वियां गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं. घायल साध्वियों को पहले पीतपुर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. यहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ. इसके बाद उनके परिचित लोग अस्पताल पहुंचे, तो दोनों को कोलकाता भेज दिया गया. दोनों साध्वियों का ब्रेन हेमरेज हुआ है. तीनों साध्वियां पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से झारखंड के टाटानगर की ओर जा रहीं थीं. दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद से श्रावक समाज शोक में डूबा है.
दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखर गए साध्वियों के सामान
दुर्घटना के बाद जैन साध्वियों के सामान सड़क पर बिखर गए. एक साध्वी ह्वील चेयर पर थीं, जबकि उनकी सेवा में लगी दो साध्वियां पैदल चल रहीं थीं. इसी दौरान सुबह-सुबह अज्ञात कार ने सभी को ठोकर मार दी. शशिप्रभाजी का निधन हो गया और दो को गंभीर चोटें आईं, जिसकी वजह से उनका ब्रेन हेमरेज हो गया. अब इन दोनों का कोलकाता में इलाज चल रहा है.
Also Read
आचार्य विद्यासागर जी महाराज को जैन समाज के लोगों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
जैन साध्वी ने रखा 16 माह तक केवल एक समय तरल ग्रहण करने का व्रत, 15 महीने में वजन घटकर 27 किलो हुआ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




