पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा व गुवाहाटी के बीच जल्द, पीएम करेंगे शुरू

Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 02 Jan 2026 1:22 AM

विज्ञापन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलेगी. इसमें 16 कोच होंगे. जिनमें 11 थ्री-टियर, 4 टू-टियर और एक फर्स्ट क्लास कोच होगा.

विज्ञापन

श्रीकांत शर्मा, कोलकाता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द ही हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी. इसकी पूरी टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन का काम पूरा हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले दिनों में इस रूट पर पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. उद्घाटन 17-18 जनवरी को होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को लंबी दूरी की रात की यात्राओं पर वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं, सुरक्षा और एक आधुनिक यात्रा का अनुभव देगी. स्लीपर ट्रेन को 1000 किमी से ज्यादा लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इस साल के आखिर तक लगभग 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें तैयार हो जायेंगी.

ट्रेन का संभावित रूट

मिली जानकारी के अनुसार, प्रथम स्लीपर वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के मध्य चलेगी. यह ट्रेन हावड़ा से बैंडेल, कटवा होते हुए एनजेपी और फिर मालदा टाउन पहुंचेगी. फिर यह ट्रेन न्यू कूचबिहार, न्यू बोंगाईगांव होते हुए गुवाहाटी पहुंचेगी. बंगाल और असम के नौ जिलों को जोड़ने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 की होगी. यह ट्रेन बंगाल के हुगली, हावड़ा, पूर्व बर्दवान, मुर्शिदाबाद, मालदा, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जबिक असम के बोंगाईगांव और कामरूप मेट्रोपॉलिटन को जोड़ेगी. ओवर नाइट वाली यह ट्रेन शाम को रवाना होकर सुबह में अपने गंतव्य पर पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों गंतव्यों से हफ्ते में छह दिन रवाना होगी.

ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा होगी

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलेगी. इसमें 16 कोच होंगे. जिनमें 11 थ्री-टियर, 4 टू-टियर और एक फर्स्ट क्लास कोच होगा. पूरी ट्रेन एयर-कंडीशन्ड है. रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री से उद्घाटन का समय मांगा गया है. समय फाइनल होने के बाद इस ट्रेन का उद्घाटन होगा. यह ट्रेन 823 यात्रियों को ले जायेगी. अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा है. यह ट्रेन रातभर चलेगी. 11 कोच थ्री एसी के होंगे, जिसमें 611 लोग यात्रा कर सकेंगे. 4 टू एसी की बोगियों में 188 यात्रियों के लिए व्यवस्था होगी जबकि एसी प्रथम की एक बोगी में कुल 24 सीटें होंगी.

पहली बुलेट ट्रेन अगले साल 15 अगस्त से

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन 15 अगस्त, 2027 को तैयार हो जायेगी. सबसे पहले सूरत से बिलिमोरा तक का सेक्शन खुलेगा. उसके बाद वापी से सूरत तक खुलेगा. फिर वापी से अहमदाबाद तक खुलेगा, और उसके बाद ठाणे से अहमदाबाद तक खुलेगा और फिर मुंबई से अहमदाबाद तक चलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola