कोलकाता में प्रदर्शन का दौर : आरजी कर अस्पताल कांड के विरोध में सौरभ गांगुली आज उतरेंगे सड़क पर

कोलकाता में महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी के विरोध में सौरभ गांगुली पत्नी डोना के साथ आज सड़क पर उतरेंगे.
Sourav Ganguly Protest: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली आज सड़क पर उतरेंगे. आरजी कर डक्टर मर्डर केस में न्याय की मांग करेंगे.
Table of Contents
Sourav Ganguly Protest: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में महिला डॉक्टर की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. भारतीय क्रिकेट के महानतम क्रिकेटरों में शुमार सौरभ गांगुली बुधवार को अपनी पत्नी डोना गांगुली के साथ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करेंगे.
शाम 7:30 बजे बरिशा प्लेयर कॉर्नर से दीक्षा मंजरी तक जुलूस
सौरभ गांगुली और डोना गांगुली की अगुवाई में आज शाम 7:30 बजे एक रैली निकाली जाएगी. सौरभ गांगुली के कोलकाता स्थित आवास के निकट बरिशा प्लेयर कॉर्नर से निकलने वाली रैली दीक्षा मंजरी में खत्म होगी. कोलकाता में इसके अलावा भी आज कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.
भाजपा को मौलाली से वाई चैनल तक रैली निकालने की अनुमति
भाजपा को आरजी कर कांड के खिलाफ रैली निकालने की अनुमति देने से कोलकाता पुलिस ने मना कर दिया था, लेकिन कलकत्ता हाईकोर्ट ने मौलाली से वाई चैनल तक रैली निकालने की अनुमति दे दी है. पूर्व सांसद स्वपन दासगुप्ता ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रैली निकालने की अनुमति मांगी थी. जस्टिस राजर्षि भारद्वाज ने उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रैली निकालने की अनुमति दे दी.
ममता बनर्जी ने मौलाली से वाई चैनल तक निकाली थी रैली
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इसी रूट पर रैली निकाली थी. हाईकोर्ट ने भाजपा नेता के आवेदन को स्वीकार करते हुए मौलाली से वाई चैनल तक रैली निकालने की अनुमति दे दी. न्यायाधीश ने कहा कि वाइ चैनल में 500 चेयर की व्यवस्था रखनी होगी. मंच का आकार 600 वर्ग फुट का होना चाहिए और कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे से शाम 7 बजे के अंदर होना चाहिए.
रैली से पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने भाजपा को दिया ये निर्देश
हाईकोर्ट ने कहा कि यह रैली शांतिपूर्वक होनी चाहिए और यहां से किसी प्रकार का विवादित या भड़काऊ बयान नहीं दिया जा सकता. हाइकोर्ट के फैसले के बाद भाजपा ने रैली आयोजित करने की तैयारियां शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, बुधवार को होनेवाली इस रैली में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी सहित अन्य नेता उपस्थित रहेंगे.
कोलकाता में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में सौरभ गांगुली कहां से निकालेंगे रैली?
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में एक सौरभ गांगुली कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक महिला डॉक्टर की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में दक्षिण कोलकाता में रैली निकालेंगे. उनके साथ उनकी पत्नी डोना गांगीली भी रहेंगी.
सड़क पर क्यों उतर रहे क्रिकेटर सौरभ गांगुली?
सौरभ गांगुली आरजी कर मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्ष डॉक्टर, जिसकी सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई, को न्याय दिलाने की मांग पर सड़क पर उतर रहे हैं.
Also Read
Kolkata doctor murder case: सौरव गांगुली ने अपने X प्रोफाइल तस्वीर को ब्लैक कर जताया विरोध
महिला डॉक्टर की हत्या मामले में लॉकेट चटर्जी के बाद ममता बनर्जी के सांसद को कोलकाता पुलिस का समन
Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के इस इलाके में 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर लगी रोक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




