वैशाली में सरकारी शिक्षकों के निजी ट्यूशन और कोचिंग चलाने पर सख्ती, पकड़े जाने पर होगी विभागीय कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Hajipur News: वैशाली जिला प्रशासन ने सरकारी शिक्षकों को निजी ट्यूशन और कोचिंग से दूर रहने की चेतावनी दी है. शिकायत सही मिलने पर विभागीय जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Hajipur news: (कैफ अहमद) वैशाली जिले में निजी ट्यूशन और कोचिंग चलाने वाले सरकारी शिक्षकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशों के बाद स्पष्ट किया गया है कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत कोई भी शिक्षक यदि निजी ट्यूशन, कोचिंग संस्थान या अन्य व्यावसायिक शिक्षण गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

सरकारी स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित होने पर जताई चिंता

प्रशासन का कहना है कि सरकारी शिक्षकों की पहली और सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. निजी ट्यूशन और कोचिंग में संलिप्तता से सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होती है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता.

अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश

जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालय प्रधानों को नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया है. साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सरकारी शिक्षक निर्धारित नियमों का पालन करें और पूरी निष्ठा के साथ विद्यालयी कार्यों का निर्वहन करें.

शिकायत मिलने पर होगी जांच और कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी शिक्षक के खिलाफ निजी ट्यूशन या कोचिंग चलाने की शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी जांच कराई जाएगी. आरोप सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

छात्रों के हितों से समझौता बर्दाश्त नहीं

जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रों के हित सर्वोपरि हैं और उनके भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. प्रशासन की नजर ऐसे मामलों पर लगातार बनी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन