ePaper

महिला डॉक्टर की हत्या मामले में लॉकेट चटर्जी के बाद ममता बनर्जी के सांसद को कोलकाता पुलिस का समन

Updated at : 18 Aug 2024 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
sukhendu sekhar roy summoned by kolkata police

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय.

Kolkata Police: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या मामले से जुड़ी गलत सूचना प्रसारित करने के आरोप में तृणमूल सांसद को पुलिस ने समन भेजा.

विज्ञापन

Kolkata Police|Kolkata Doctor Murder Case|कोलकाता, विकास गुप्ता : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी के बाद अब पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ सांसद को कोलकाता पुलिस ने नोटिस जारी किया है.

सुखेंदु शेखर रॉय को कोलकाता पुलिस ने भेजा नोटिस

कोलकाता पुलिस ने रविवार (18 अगस्त) को तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय को एक नोटिस जारी किया. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(1) के तहत ममता बनर्जी की पार्टी के वरिष्ठ सांसद को नोटिस भेजकर कहा गया है कि वह पूछताछ के लिए हाजिर हों. आज ही शाम उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है. कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (1) मुरलीधर शर्मा ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को यह जानकारी दी.

सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर तृणमूल सांसद ने किया था ट्वीट

कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी की पार्टी के इस सांसद ने शनिवार (17 अगस्त) को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने लिखा था कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई घटना के 3 दिन बाद खोजी कुत्ते को वहां ले जाया गया. इसके अलावा भी उन्होंने कई बातें कहीं.

Also Read : कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी को किसने भेजा समन? आरजी कर के जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी

Also Read : Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के इस इलाके में 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर लगी रोक

आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल और पुलिस कमिश्नर की हो गिरफ्तारी

सुखेंदु शेखर रॉय ने लिखा कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को निष्पक्ष होकर मामले की जांच करनी चाहिए. आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और पुलिस कमिश्नर की गिरफ्तारी जरूरी है. दोनों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ होनी चाहिए. तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने लिखा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि आखिर किसने और क्यों आत्महत्या की कहानी गढ़ी.

खोजी कुत्ते को 3 दिन बाद मौका-ए-वारदात पर क्यों ले गए?

उन्होंने आगे लिखा कि हॉल की दीवार को क्यों गिराया गया, डॉ राय को किसने संरक्षण दिया कि वह इतने ताकतवर हो गए, क्यों खोजी कुत्ते का इस्तेमाल 3 दिन के बाद किया गया. ऐसे सैकड़ों सवाल हैं, जिनका जवाब सीबीआई को तलाशना होगा. उनसे उगलवाना होगा.

कोलकाता पुलिस ने कहा- शाम 5 बजे तक पक्ष रखें सुखेंदु शेखर रॉय

कोलकाता पुलिस ने सुखेंदु शेखर रॉय को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि आपने 3 दिन बाद घटनास्थल पर खोजी कुत्ते को ले जाने की बात कही है, यह पूरी तरह से गलत है. मौका-ए-वारदात पर 9 अगस्त और 12 अगस्त को दो-दो बार खोजी कुत्तों की मदद से जांच की गई. इसके साथ ही उन्हें रविवार शाम 5 बजे तक अपना पक्ष रखने के लिए पुलिस मुख्यालय आने को कहा गया.

Also Read

Bengal Woman Security : अस्पतालों में महिलाकर्मियों की सुरक्षा के लिए बंगाल सरकार ला रही ‘रात्तिरेर साथी’ योजना

Kolkata Doctor Murder : कोलकाता में डॉक्टरों के प्रदर्शन से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित,CBI की कार्रवाई हुई तेज

आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल ने मांगी सुरक्षा, हाईकोर्ट ने कहा- शांति से घर पर रहें, नहीं तो सेंट्रल फोर्सेज तैनात करने का आदेश दे देंगे

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी को किसने भेजा समन? आरजी कर के जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी

Kolkata Doctor Murder Case : कोलकाता हत्याकांड के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय का एलान, सुरक्षा कानून के लिए बनेगी कमेटी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola