आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल ने मांगी सुरक्षा, हाईकोर्ट ने कहा- शांति से घर पर रहें, नहीं तो सेंट्रल फोर्सेज तैनात करने का आदेश दे देंगे

Kolkata Doctor Murder Case: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष सुरक्षा की मांग करते हुए हाईकोर्ट पहुंचे. कोर्ट ने कहा कि शांति से घर पर रहें.
Table of Contents
Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर की कथित बलात्कार के बाद हत्या मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इसके बाद अस्पताल में उत्पन्न हुई स्थिति से कलकत्ता हाईकोर्ट भी हैरान है. इस केस की सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाईकोर्ट ने कुछ सख्त टिप्पणियां कीं.
डॉ संदीप घोष ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा
अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा की मांग करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे. उन्होंने जस्टिस राजर्षि भारद्वाज की एकल पीठ में मामले की तत्काल सुनवाई का आवेदन किया. हाईकोर्ट ने उनकी अपील पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई 19 अगस्त को करेगी.
चीफ जस्टिस की पीठ ने कहा- आप तो स्वयं प्रभावशाली हैं…
एकल पीठ ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया, तो संदीप घोष के वकील चीफ जस्टिस टीएस शिवगणनम की अध्यक्षतावाली खंडपीठ पहुंच गए. ध्यानाकर्षण किया. इस पर चीफ जस्टिस ने डॉ घोष के वकील से कहा कि आप तो स्वयं प्रभावशाली हैं. आप राज्य सरकार को बोलिए न.
Also Read : बंद हो जाएगा कोलकाता का आरजी कर अस्पताल! जानें क्यों हाईकोर्ट ने कहा- वहां ताला लगा देना चाहिए
…तो आपके घर पर केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात करने का आदेश दे देंगे
चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने डॉ संदीप घोष से कहा कि वह शांति से अपने घर पर रहें. कोर्ट ने कहा कि आप घर पर शांति से रहें, नहीं तो हम आपके घर पर केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात करने का आदेश दे देंगे.
Also Read
आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआइ की लंबी पूछताछ
Doctors Strike: कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध में देश भर में हड़ताल
आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ राज्य मशीनरी की पूर्ण विफलता का है प्रमाण
आरजी कर में तोड़फोड़, हत्या का सच छिपाने का था प्रयास : ममता
आरजी कर में तोड़फोड़, हत्या का सच छिपाने का था प्रयास : ममता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




