कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी को किसने भेजा समन? आरजी कर के जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके फंस गई लॉकेट चटर्जी?
Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या से जुड़े एक मामले में भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी को समन किया गया है.
Table of Contents
Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के विरोध में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है. इस बीच, कोलकाता पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता लॉकेट चटर्जी समेत 3 लोगों को समन भेजकर पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है.
कोलकाता पुलिस ने 2 डॉक्टरों को भी भेजा समन
कोलकाता पुलिस ने कहा है कि इन 2 डॉक्टरों और भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी पर अफवाह फैलाने का आरोप है. सभी को आज शाम 3 बजे तक आने को कहा है. पुलिस ने जिन 2 चिकित्सकों को समन जारी किया है, उनके नाम डॉ कुणाल सरकार और डॉ सुबर्नो गोस्वामी हैं.
Also Read : बंद हो जाएगा कोलकाता का आरजी कर अस्पताल! जानें क्यों हाईकोर्ट ने कहा- वहां ताला लगा देना चाहिए
Also Read : Doctors Strike: कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध में देश भर में हड़ताल
लॉकेट चटर्जी ने ‘एक्स’ पर किया था एक पोस्ट
कोलकाता पुलिस का कहना है कि डॉ सुबर्नो, डॉ कुणाल और भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या मामले में गलत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा किया. लॉकेट चटर्जी ने एक दिन पहले यानी शनिवार को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया था.
দুষ্কৃতীকে চিনে নিন
— Locket Chatterjee (@me_locket) August 17, 2024
আর জি করে ভাঙচুরের মাথা কে এই ব্যক্তি? আর কার নির্দেশেই হামলা চালালো? কি উদ্দেশ্য ছিল হামলার পিছনে? ঘনিভূত একরাশ প্রশ্ন…. এই ব্যক্তিকে গ্রেফতার করলেই আসল রহস্য বেরিয়ে আসবে।
#আরজিকরে_মাথাধরো pic.twitter.com/2M5vuHBLqI
वीडियो क्लिप ट्वीट कर लॉकेट चटर्जी ने की थी ये टिप्पणी
एक वीडियो क्लिप के साथ बांग्ला में किए गए इस सोशल मीडिया पोस्ट में लॉकेट चटर्जी ने कहा था कि बलात्कारियों को पहचान ली जिए. आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ के पीछे क्या इसी व्यक्ति का हाथ था? और उसने किन लोगों के कहने पर हमले किए? हमला करने का उद्देश्य क्या था? बहुत सारे सवाल उठ रहे हैं. इस व्यक्ति की गिरफ्तारी होते ही पूरा मामला सामने आ जाएगा.
आरजी कर अस्पताल के बाहर जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी
इस बीच, राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टर दोषियों को सजा दिलाने और डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं. जिस हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर से बर्बरता हुई, उसके बाहर अभी भी जूनियर डॉक्टर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं.
Also Read
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




