तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर 10 फीट नीचे गिरी, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
तसवीर: 23 हाट 1- अनियंत्रित होकर ऐसे पलटी कार | Prabhat Khabar Network

अनियंत्रित होकर पलटी कार | Prabhat Khabar Network

हाटगम्हारिया के कोचड़ा गांव में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 10 फीट नीचे गिरी. हादसे में तीन लोग घायल, एक का कान कटा. जगन्नाथपुर में चल रहा इलाज.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हाटगम्हरिया

पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोचड़ा गांव स्थित एस मोड़ पर गुरुवार तड़के करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए. इनमें एक युवक का दाहिना कान गंभीर रूप से कट गया.

स्थानीय ग्रामीणों और टोंटो पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जगन्नाथपुर भेजा गया. तेज रफ्तार के कारण वाहन रेलिंग तोड़ते हुए करीब 10 फीट नीचे जा गिरा. दुर्घटना के समय हल्की बारिश हो रही थी, जिससे घायलों को बचाने में थोड़ी देरी हुई.

जमशेदपुर से बड़बील जा रही थी कार

जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या JH 05 EK-4444 जमशेदपुर से ओडिशा के बड़बील की ओर जा रहा था. वाहन में कुल चार लोग सवार थे. कोचड़ा गांव के पास स्थित एस मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलने पर टोंटो पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया.

घायलों की पहचान बिट्टू सिंह, अभिषेक कुमार और सूरज कुमार के रूप में हुई है. इनमें बिट्टू सिंह को सबसे अधिक चोटें आई हैं. हादसे में उनका दाहिना कान कट गया, जबकि अन्य दो घायलों को भी शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें लगी हैं.

सभी घायलों का इलाज जगन्नाथपुर स्थित निजी अस्पताल संजीवनी सेवा सदन में चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. दुर्घटना के समय वाहन में सवार चौथे व्यक्ति को मामूली चोटें आने की सूचना है.

एस मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कोचड़ा गांव का एस मोड़ काफी घुमावदार है. तेज गति से वाहन गुजरने पर यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मोड़ पर चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर और अन्य सड़क सुरक्षा उपाय लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. समाचार लिखे जाने तक दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नाले से बाहर नहीं निकाला गया था. वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.


विज्ञापन
सुनील कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिन्हा

सुनील कुमार सिन्हा वर्ष 1998 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें विशेष रूप से रेल एवं अन्य समसामयिक खबरों की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता प्राप्त है. उन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की है. अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष दृष्टिकोण और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola