सड़क पर गिरा सौ साल पुराना बरगद का पेड़, यातायात ठप

Updated:
विज्ञापन
सड़क पर गिरा पेड़ | Prabhat Khabar Network

सड़क पर गिरा पेड़ | Prabhat Khabar Network

चंपुआ में भारी बारिश के कारण 100 साल पुराना बरगद का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा. दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता साफ किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जैंतगढ़

लगातार हो रही बारिश के कारण चंपुआ में बीच सड़क पर एक सौ साल पुराना बरगद पेड़ गिर गया. जिसके बाद यातायात करीब तीन घंटे तक ठप रही. जानकारी के अनुसार चंपुआ प्रखंड अंतर्गत रांगामटिया से भाया रावनगोड़ा जाने वाली चिलिकापशी सड़क पर बसुदेवपुर गांव के बीच स्थित एक 100 साल पुराना बरगद का पेड़ जड़ से उखड़ गया.

जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य चलाया. दमकल अधिकारी गौरांग सिंह की देखरेख में एलएफएफ ऋषिकेश महामनता, एफएफडी संजीत कुमार जेना, एफएफ संदीप कुमार सेठी, अजय कुमार सोरेन, ईश्वर चंद्र मुर्मू, वीरेंद्र हांसदा समेत अन्य राज्य के अधिकारियों ने बचाव कार्य में भाग लिया.


विज्ञापन
Md Nadeem

लेखक के बारे में

By Md Nadeem

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola