लंबित मांगों को लेकर सचिव के पास पहुंचे कृषि व वन संघ, समस्याओं पर हुई चर्चा

सचिव के साथ मुलाकात करते संघ के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
कृषि अराजपत्रित संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सचिव अबूबकर सिद्दीक से मुलाकात कर नियमावली गठन और पदोन्नति से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा की.
संवाददाता, चाईबासा
राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीक पी से गुरुवार को कृषि अराजपत्रित संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. सचिव के पास सहकारिता विभाग के साथ वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार है.
प्रतिनिधिमंडल में कृषि अराजपत्रित संघ के प्रदेश अध्यक्ष मो. समीउद्दीन, अरविंद तिवारी, वन अराजपत्रित सह सहायक महामंत्री राज्य महासंघ शिवेश कुमार (वन विभाग), प्रमंडलीय मंत्री राज्य महासंघ ओम प्रकाश (वन विभाग), वन अराजपत्रित के कोषाध्यक्ष संत कुमार झा, संघर्ष मंत्री शैलेंद्र तिवारी, राज्य महासंघ के सहायक महामंत्री शर्मिला ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष AIS GEF और वीरेंद्र कुमार यादव, महामंत्री राज्य महासंघ शामिल थे.
लंबित मामलों पर हुई चर्चा
प्रतिनिधिमंडल ने कृषि, उद्यान एवं भूमि संरक्षण विभाग तथा वन अराजपत्रित के लिपिक कर्मचारियों की लंबे समय से रुकी नियमावली बनाने और पदोन्नति से जुड़े मामलों की जानकारी सचिव को दी.
प्रतिनिधिमंडल ने इन मामलों पर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया. सचिव अबूबकर सिद्दीक पी ने नियमावली बनाने और पदोन्नति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जल्द जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिन्हा
सुनील कुमार सिन्हा वर्ष 1998 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें विशेष रूप से रेल एवं अन्य समसामयिक खबरों की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता प्राप्त है. उन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की है. अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष दृष्टिकोण और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










