नाबालिग से यौन उत्पीड़न, आरोपी रंग मिस्त्री गिरफ्तार

Updated at : 28 Feb 2025 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से यौन उत्पीड़न, आरोपी रंग मिस्त्री गिरफ्तार

विधाननगर के न्यूटाउन इलाके में एक अपार्टमेंट में रंग के काम के दौरान ही एक नाबालिग को फुसला कर चौथी मंजिल पर ले जाकर उसका यौन शोषण करने के आरोप में रंग मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर ले जाकर किया यौन शोषण

शिकायत के बाद इको पार्क थाने की पुलिस ने किया अरेस्ट

संवाददाता, कोलकाता.

विधाननगर के न्यूटाउन इलाके में एक अपार्टमेंट में रंग के काम के दौरान ही एक नाबालिग को फुसला कर चौथी मंजिल पर ले जाकर उसका यौन शोषण करने के आरोप में रंग मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार रंग मिस्त्री का नाम कौसर अली उर्फ बापी अली (32) है. वह जात्रागाछी-घुर्नी क्षेत्र का निवासी है. आरोप है कि न्यूटाउन के ज्यांग्रा ग्राम पंचायत के घुर्नी टीया बागान पाड़ा की निवासी 10 वर्षीय नाबालिग से उसके घर में ही रंग का काम करने के दौरान उसे फुसलाकर रंग मिस्त्री ने चौथी मंजिल पर ले जाकर यौन उत्पीड़न किया. पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद बुधवार देर शाम पीड़ित परिवार ने इको पार्क थाने में शिकायत की. पुलिस ने जात्रागाछी-घुर्नी इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया. इधर, आरोपी के पड़ोसियों का दावा है कि उस व्यक्ति के व्यवहार के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गयी है. आरोपी कुछ दिनों से टीयाबागान के उक्त अपार्टमेंट में रंगाई का काम कर रहा था. पीड़ित परिवार के ही घर की रंगाई के दौरान परिवार के अधिकांश सदस्य घर से बाहर थे. इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर नाबालिग को फुसलाकर यौन उत्पीड़न किया.

पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता की मेडिकल जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola