चुनाव से पहले बंगाल में फिर सक्रिय ईडी, सोना पप्पू के 6 ठिकानों पर छापेमारी

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

सोना पप्पू का घर

ED Raid: ईडी आवास भ्रष्टाचार मामले में तलाशी अभियान चला रही है. ईडी आज की छापेमारी मुख्य रूप से जबरन भूमि अधिग्रहण, अवैध निर्माण और जबरन वसूली के आरोपों की जांच के लिए कर रही है. सोना पप्पू और उसके चेले पर व्यापार के नाम पर जबरन वसूली का धंधा चलाने का आरोप है.

विज्ञापन

ED Raid: कोलकाता: बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय बल फिर सक्रिय हो गए हैं. ईडी ने एक बार फिर शहर में छापेमारी की है. बुधवार 1 अप्रैल को ईडी बालीगंज में रीयल इस्टेट कारोबारी सोना पप्पू के घर पहुंची. ईडी ने बालीगंज के फर्ना रोड स्थित सोना पप्पू के घर पर तलाशी अभियान चलाया. सोना पप्पू जबरन अवैध निर्माण में शामिल है. उस पर जबरन वसूली के भी आरोप हैं. इस बार ईडी ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है. सोना पप्पू सत्ताधारी पार्टी के काफी करीबी माने जाते हैं. सत्ताधारी पार्टी के कई नेताओं के साथ उनकी तस्वीर सामने आ चुकी है.

विज्ञापन

जबरन जमीन कब्जा करने का है आरोप

सूचना मिली है कि ईडी जमीन हड़पने के एक मामले में तलाशी अभियान चला रही है. उसने एक निर्माण कंपनी के कार्यालय पर छापेमारी की है. एक साथ 6 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है. बालीगंज में सोना पप्पू के घर पर भी तलाशी ली जा रही है. ईडी सोना पप्पू के करीबी सहयोगी राहुल दास के घर भी पहुंच चुकी है. काकुलिया रोड स्थित उनके घर पर भी तलाशी ली जा रही है. आवास भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने यह रेड मारी है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभावशाली लोगों तक है पहुंच

ईडी की यह छापेमारी मुख्य रूप से जबरन भूमि अधिग्रहण, अवैध निर्माण और जबरन वसूली के आरोपों की जांच के लिए है. आरोप है कि सोना पप्पू और उसके चेले व्यापार को बढ़ावा देने की आड़ में लोगों से जबरन वसूली करते थे. वसूली से मिले धन कई प्रभावशाली लोगों तक पहुंचते थे. इसी आरोप के आधार पर बालीगंज के फर्ना रोड स्थित सोना पप्पू के घर पर तलाशी ली जा रही है. हाल ही में, काकुलिया में दो गुटों के बीच झड़प में भी सोना पप्पू का नाम सामने आया था.

Also Read: बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola