जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम, Pic- PTI

IND vs ZIM T20 Series: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे के साथ नई क्रिकेट सीरीज का शेड्यूल जारी किया है. भारतीय टीम जुलाई में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए हरारे जाएगी. इसके अलावा जिम्बाब्वे की टीम भी जनवरी 2027 में तीन वनडे मैच खेलने के लिए भारत का दौरा करेगी.

विज्ञापन

IND vs ZIM T20 Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को सीनियर मेन्स टीम के जिम्बाब्वे दौरे का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है. टीम इंडिया इसी साल जुलाई में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी. बीसीसीआई ने सिर्फ जिम्बाब्वे दौरे का ही नहीं, बल्कि जिम्बाब्वे के भारत दौरे का भी ऐलान कर दिया है. दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की सहमति के बाद यह साफ हो गया है कि दोनों टीमे आने वाले समय में एक दूसरे के देश में क्रिकेट खेलेंगी. इस सीरीज से जुडी सभी पक्की जानकारी और मैच की डेट्स नीचे दी गई है.

विज्ञापन

जुलाई में हरारे में होगी टी20 सीरीज

टीम इंडिया जुलाई के महीने में टी20 सीरीज खेलने जिम्बाब्वे जाएगी. वहां हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैच खेले जाएंगे. इस सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी. भारत ने इससे पहले साल 2024 में भी जिम्बाब्वे का दौरा किया था. उस समय भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी. इस बार के शेड्यूल के मुताबिक 23 जुलाई गुरुवार को पहला टी20 मैच होगा. इसके बाद 25 जुलाई शनिवार को दूसरा और 26 जुलाई रविवार को तीसरा टी20 मैच हरारे में ही खेला जाएगा.

जनवरी 2027 में भारत का दौरा करेगा जिम्बाब्वे

टी20 सीरीज के अलावा बीसीसीआई ने यह भी कंफर्म किया है कि जिम्बाब्वे की टीम भी भारत आएगी. जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे की टीम भारत में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. यह तीन वनडे मैच देश के तीन अलग बड़े शहरों में होंगे. यह मैच कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई के मैदानों पर खेले जाएंगे. फिलहाल बीसीसीआई और जिम्बाब्वे क्रिकेट ने इन तीनों वनडे मैचों की पक्की तारीख नहीं बताई है. आने वाले समय में बोर्ड द्वारा मैचों की डेट भी सामने आ जाएगी.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली थी जीत

भारत और जिम्बाब्वे के बीच हुए पिछले क्रिकेट मैच की बात करे, तो दोनों टीमे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ राउंड में आमने सामने आई थी. चेन्नई में खेले गए उस मैच में चैंपियन भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर चार विकेट खोकर 256 रन बनाए थे. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम यह बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी और भारत ने वह मुकाबला 72 रन से जीत लिया था.

जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक मौका

जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर गिवमोर माकोनी ने इस सीरीज को लेकर खुशी जताई है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि भारत के खिलाफ मैच हमेशा रोमांचक होते है. यह हमारे खिलाडियों के लिए वर्ल्ड चैंपियन टीम के खिलाफ खुद को साबित करने का शानदार मौका है. माकोनी ने यह भी कहा कि बीस साल से ज्यादा समय के बाद जिम्बाब्वे की टीम द्विपक्षीय वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा कर रही है. 

यह जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल है. भारत को क्रिकेट के लिए दुनिया की सबसे अच्छी जगह माना जाता है. इस सीरीज से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे और युवा क्रिकेटर्स को काफी कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

कौन हैं वो लड़कियां जिनके साथ जुड़ा वॉशिंगटन सुंदर का नाम?

LSG vs DC: इकाना में पंत के सामने अक्षर की चुनौती, जानें पिच और मौसम का हाल

अंपायर ने राहुल तेवतिया को बैट बदलने पर किया मजबूर, जानें क्या है सच्चाई?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola