Gold-Silver Price: ईरान जंग के बाद गिरने लगा था सोना, आज फिर लौटी चमक; ₹2.39 लाख हुई एक किलो चांदी

सांकेतिक तस्वीर (फोटो : Canva )
Gold-Silver Price: आज 1 अप्रैल 2026 को सोने की कीमत ₹2,836 बढ़कर ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. वहीं चांदी भी ₹9,348 महंगी होकर ₹2.39 लाख प्रति किलो पर है. इस साल जनवरी में सोने ने ₹1.76 लाख का रिकॉर्ड स्तर छुआ था.
Gold-Silver Price: नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी 1 अप्रैल 2026 को सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ा उछाल आया है. मिडिल ईस्ट में तनाव और वैश्विक आर्थिक संकेतों के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर कीमती धातुओं का रुख किया है.
सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल
- आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की चमक और बढ़ गई है.
- सोना (Gold): 24 कैरेट सोने की कीमत 2,836 रुपये बढ़कर 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गई है. इससे पहले यह 1.47 लाख रुपये के स्तर पर था.
- चांदी (Silver): चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी रही. एक किलो चांदी 9,348 रुपये महंगी होकर 2.39 लाख रुपये पर पहुंच गई है. कल तक इसकी कीमत 2.30 लाख रुपये प्रति किलो थी.
साल 2026 का उतार-चढ़ाव
साल 2026 की शुरुआत से ही सोने-चांदी की कीमतों में अभूतपूर्व हलचल देखी गई है:
सालाना बढ़त: इस साल अब तक सोना 16,374 रुपये और चांदी 9,063 रुपये महंगी हुई है.
ऑलटाइम हाई: 29 जनवरी 2026 को सोने ने 1.76 लाख रुपये और चांदी ने 3.86 लाख रुपये का अपना अब तक का सबसे उच्चतम स्तर (All-time High) छुआ था.
जंग का असर: 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग शुरू होने के बाद कीमतों में गिरावट का दौर भी आया. तब से अब तक सोना 9,528 रुपये और चांदी 27,217 रुपये नीचे गिर चुकी है.
कीमतों में अंतर के कारण
अक्सर अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होते हैं.
- ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा का खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ जाते हैं.
- लोकल मांग और सप्लाई: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग के आधार पर रेट तय करते हैं. दक्षिण भारत में देश की 40% खपत होने के कारण वहां के रेट्स का प्रभाव अलग होता है.
- पुराना स्टॉक: ज्वेलर्स का अपना खरीदी रेट और पुराना स्टॉक भी तय करता है कि वे ग्राहकों को किस कीमत पर सोना बेचेंगे.
सोना खरीदते समय इन दो बातों का विशेष ध्यान रखें
- BIS हॉलमार्क: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें. हॉलमार्किंग (जैसे- AZ4524) से सोने की शुद्धता (कैरेट) का पता चलता है.
- कीमत क्रॉस चेक: खरीदारी के दिन सोने का सही वजन और उसकी ताजा कीमत IBJA जैसी वेबसाइटों से जरूर मिला लें. याद रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के भाव अलग-अलग होते हैं.
Also Read: Stock Market: नए वित्त वर्ष के पहले दिन सेंसेक्स 1187 अंक उछला, निफ्टी 22,600 के पार!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










