आरजी कर मामले की सुप्रीम कोर्ट में आज नहीं होगी सुनवाई

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Sep 2024 12:53 AM

विज्ञापन

शीर्ष अदालत के उप-रजिस्ट्रार की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गयी जानकारी

विज्ञापन

शीर्ष अदालत के उप-रजिस्ट्रार की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गयी जानकारी कोलकाता. आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले की गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी. लेकिन अब यह सुनवाई गुरुवार को नहीं होगी. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के उप-रजिस्ट्रार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश डीवाइ चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ में किसी भी मामले की सुनवाई नहीं होगी. ऐसे में अब आरजी कर मामले की सुनवाई कब होगी, यह गुरुवार को तय किया जा सकता है. जानकारी के अनुसार, मामले की सुनवाई के दौरान घटना की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की ओर से जांच रिपोर्ट पेश की जानी है. इस रिपोर्ट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. सीबीआइ अपनी प्राथमिक जांच रिपोर्ट में क्या जानकारी देती है, इसका सभी को इंतजार है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाये थे और सीबीआइ को मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था. बताया जा रहा है कि सीबीआइ मुहरबंद लिफाफे में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करेगी. वहीं, मामले की पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सीआइएसएफ को सौंप दिया था. लेकिन इस मामले में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि अस्पताल में सीआइएसएफ जवानों को राज्य सरकार आवश्यक सामान मुहैया नहीं करा रही है. इस मामले पर भी सुप्रीम कोर्ट में अगली तारीख पर सुनवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola