R G Kar Hospital Incident : आज सरकारी व निजी अस्पतालों में बंद रहेंगे ओपीडी, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

R G Kar Hospital Incident : सीबीआई को केस सौंपे जाने से पहले ही सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश की जा रही है. इस वजह से बुधवार सुबह आठ बजे से अपराह्न चार बजे तक सरकारी व निजी अस्पतालों में आउटडोर बंद रखे गये है.

विज्ञापन

R G Kar Hospital Incident : पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (RG Kar Medical College and Hospital) में महिला जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या की घटना को लेकर अब सीनियर डॉक्टरों ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. चिकित्सकों के संगठन ‘ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स’ की ओर से निर्णय लिया गया है कि बुधवार को राज्यभर में सभी सरकारी व निजी अस्पतालों के आउटडोर विभाग को बंद रखा जायेगा. संगठन के संयुक्त संयोजक डॉ पुण्यब्रत गुण और डॉ हीरालाल कोनार ने यह जानकारी दी है. गौरतलब है कि ”ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स’ चिकित्सकों का बहुत बड़ा संगठन हैं. जिसमें सभी सरकारी व निजी अस्पताल के जाने- माने व सीनियर डॉक्टर्स शामिल हैं.

मरीजों की बढ़ी परेशानी

चिकित्सकों के इस संगठन ने बुधवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक आउटडोर सेवा को बंद रखने का निर्णय लिया है. संगठन के संयुक्त संयोजक डॉ पुण्यब्रत गुण ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरजी कर कांड में जांच प्रक्रिया गुमराह करने की कोशिश की जा रही है. डॉ गुण ने बताया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में सेमिनार रूम में महिला चिकित्सक की रेप व हत्या की गयी थी.घटनास्थल पर सबूतों को मिटाने के लिए सेमिनार कक्ष के पास स्थित दूसरे कमरे को मरम्मत के नाम पर तोड़ा जा रहा है.

आरजी कर मामले में शुभेंदु अधिकारी ने की सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग

सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेंगे आउटडोर विभाग

डॉक्टर ने आरोप लगाया कि सबूतों से छेड़छाड़ के लिए ऐसा किया जा रहा है. सीबीआई को केस सौंपे जाने से पहले ही सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश की जा रही है. इस वजह से बुधवार सुबह आठ बजे से अपराह्न चार बजे तक सरकारी व निजी अस्पतालों में आउटडोर बंद रखे गये है. डॉक्टर ने कहा कि हम चिकित्सकों के इस कदम से लोगों को परेशानी हो सकती है. ऐसे में आम आम लोगों से माफी मांगते हैं. पर हड़ताल पर जाने के अलावा हमारे पास दूसरा कोई रास्ता नहीं है. आशा है कि लोग समझेंगे कि हम यह कठिन निर्णय लेने के लिए क्यों मजबूर हैं.

Kolkata Doctor Murder: अगर रविवार तक नहीं सुलझा केस तो…., CM ममता बनर्जी ने बंगाल पुलिस को दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola