ePaper

सरकारी अस्पतालों के अधिकारियों संग बैठक आज

Updated at : 03 Sep 2024 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों के अधिकारियों संग बैठक आज

बताया जा रहा है कि बैठक में अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा होगी.

विज्ञापन

कोलकाता. शहर के सरकारी अस्पतालों के अधिकारियों के साथ मंगलवार को कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में एक बैठक होगी. बताया जा रहा है कि बैठक में अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा होगी. बैठक में सभी सरकारी अस्पतालों में कोलकाता पुलिस के आउटपोस्ट में कार्यरत इंस्पेक्टरों को भी मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है. साथ ही विभागीय डिप्टी कमिश्नर रैंक के अधिकारियों को भी बुलाया गया है. लालबाजार के कांफ्रेंस रूम (2) में दोपहर 12 बजे से बैठक शुरू होगी. बैठक में सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक कैसी सुरक्षा व्यवस्था चाह रहे हैं, अब-तक कहां लापरवाही दिख रही है, सुरक्षा क्या खामियां हैं, कहां सुधार की जरूरत है आदि मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola