Kolkata Doctor Murder case: CBI ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में तृणमूल नेता आशीष पांडेय को किया गिरफ्तार
Published by : Kunal Kishore Updated At : 03 Oct 2024 8:42 PM
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल
सीबीआई ने वित्तीय अनियमतता के मामले में आरजी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी तृणमूल नेता आशीष पांडेय को गिरफ्तार किया.
Kolkata Doctor Murder case, विकास गुप्ता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वित्तीय अनियमितता के मामले में सीबीआइ की टीम ने तृणमूल छात्र परिषद के युवा नेता आशीष पांडेय (37) को गुरुवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है. वह आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का अति घनिष्ठ बताया गया है. गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जायेगा.
वित्तीय अनियमतता के आरोप में गिरफ्तारी
आशीष पर आरजी कर अस्पताल में संदीप के साथ मिलकर टेंडर को अवैध तरीके से अन्य लोगों दिलवाने का आरोप लगा है. आर्थिक फायदा लेने को लेकर भी आशीष के खिलाफ कई तरह से सबूत सीबीआइ के पास है, जिसके बाद अंतत: आशीष को गिरफ्तार करने का फैसला ले लिया. आशीष पर वारदात की रात को सॉल्टलेक में एक होटल लेकर ठहरने एवं वारदात की रात को अस्पताल पहुंचने का भी आरोप लगता आया है.
कैसे हुई गिरफ्तारी
सीबीआइ सूत्र बताते हैं कि आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच शुरू करने पर सबसे पहले गत दो सितंबर को पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष (53) के अलावा उनके साथी बिप्लव सिन्हा (52), सुमन हाजरा (46) और अपसर अली (44) नामक चार लोगों को सीबीआइ ने गिरफ्तार किया था. चारों से पूछताछ में सीबीआइ को कई अहम जानकारी मिली थी. कुछ सबूत भी उनके हाथ लगे थे. जिसमें संदीप घोष के अति घनिष्ठ आशीष के नाम का पता चला था. जिसके बाद लगातार आशीष पांडेय से पूछताछ की जा रही थी.
लगातार बयान बदलने एवं गुमराह करने का आरोप
सीबीआइ सूत्र बताते हैं कि पूछताछ में आशीष लगातार अपने बयान को बदल रहा था. आशीष से लगातार पूछताछ की जा रही थी, सच्चाई बचाने के लिए उसे लगातार मौका दिया जा रहा था. लगातार प्रयासों के बावजूद आशीष जांच अधिकारियों को लगातार गुमराह कर रहा था. वह तथ्यों को छिपा रहा था. गुरुवार को उसे सीबीआइ दफ्तर में बुलाकर उससे काफी बार पूछताछ के बावजूद वह बयान बदलकर जांच अधिकारियों को जांच में भ्रमित करने की कोशिश करने लगा. जिसके बाद अंतत: उसे गिरफ्तार करने का फैसला लिया गया. आशीष को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










