ePaper

भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर ने भी की आलोचना

Updated at : 27 Aug 2024 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर ने भी की आलोचना

भारत के पोलियो उन्मूलन प्रयासों और खसरा निगरानी पहलों में उल्लेखनीय योगदान दे चुके अमेरिका के एक चिकित्सक ने आरजी कर की घटना तथा अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकामी के लिए राज्य सरकार की आलोचना की है.

विज्ञापन

एजेंसियां, कोलकाता

भारत के पोलियो उन्मूलन प्रयासों और खसरा निगरानी पहलों में उल्लेखनीय योगदान दे चुके अमेरिका के एक चिकित्सक ने आरजी कर की घटना तथा अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकामी के लिए राज्य सरकार की आलोचना की है. बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में पोलियो दल के उपनिदेशक डॉ आनंद शंकर बंद्योपाध्याय ने महिला चिकित्सक के साथ हुई हिंसा पर शर्मिंदगी और दुख जताते हुए जवाबदेही की कमी की तरफ अपना इशारा किया.

कोलकाता में पले-बढ़े और उसके एक प्रमुख कॉलेज से चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई करने वाले बंद्योपाध्याय ने कहा, ‘‘मैं क्रोधित, शर्मिंदा और दुखी हूं. आरजी कर अस्पताल में जो कुछ हुआ, उससे सदमे और दहशत में मुझे कई रातों को नींद नहीं आयी. मैं कोलकाता और एक महिला चिकित्सक के साथ हुए इस जघन्य अपराध के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के साथ हूं.’’

कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (सीएनएमसी) के स्वर्ण पदक विजेता बंद्योपाध्याय ने वहां अपने काम करने का दौर याद करते हुए कहा कि वह और उनकी महिला सहकर्मी कई घंटे तथा रातें अस्पताल में काम करते हुए बिताते थे तथा उन्होंने कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया. डॉ बंद्योपाध्याय ने अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित न कर पाने के लिए प्रशासन की निंदा की.

पश्चिम बंगाल में पिछले 17 दिन से जूनियर चिकित्सकों की हड़ताल के संबंध में बंद्योपाध्याय ने उनके प्रति एकजुटता व्यक्त की और जल्द ही कोई हल निकलने की उम्मीद जतायी. उन्होंने कहा, ‘‘मरीजों की पीड़ा को चिकित्सक, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता. मैं अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा और सम्मान की मांग करने वालों के साथ एकजुटता से खड़ा हूं. मैं लोगों की पीड़ा से दुखी हूं और उम्मीद करता हूं कि स्थिति में जल्द सुधार होगा.’’ बंद्योपाध्याय ने मीडिया से भी खबरों को सनसनीखेज बनाने से बचकर और पीड़िता तथा उनके परिजनों की निजता का सम्मान कर एक सार्थक भूमिका निभाने का अनुरोध किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola