जीवनतला : रक्तरंजित हालत में युवक का शव बरामद किया गया

दक्षिण 24 परगना के जीवनतला थाना क्षेत्र स्थित होमरा फिसारीपाड़ा इलाके से एक युवक का रक्तरंजित शव बरामद किया गया.
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के जीवनतला थाना क्षेत्र स्थित होमरा फिसारीपाड़ा इलाके से एक युवक का रक्तरंजित शव बरामद किया गया. घटना रविवार शाम की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके मृत होने की पुष्टि की गयी. मृतक की शिनाख्त बाबाई माली (26) के रूप में हुई है. वह होमरा फिसारीपाड़ा इलाके का ही निवासी है. बताया जा रहा है कि माली शनिवार शाम को घर से बाहर निकला था. उसके बाद से ही उसका पता नहीं चल रहा था. रात में भी घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गयी, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया. बाद में परिजनों ने जीवनतला थाने में माली की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. खबर लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




