बंगाल में आसमानी आफत का हफ्ता, कोलकाता से दार्जिलिंग तक 7 दिन का महा-अलर्ट
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 07 Jun 2026 4:50 PM
बारिश से बचने की कोशिश करता एक राहगीर.
IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल में 12 जून तक भारी बारिश और चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है. कोलकाता सहित उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी में बाढ़ और लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गयी है.
खास बातें
IMD Heavy Rain Alert: पश्चिम बंगाल के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत तो मिलने वाली है, लेकिन यह राहत अपने साथ भारी तबाही और आसमानी आफत भी लेकर आ रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के मौसम को लेकर गंभीर और डराने वाली चेतावनी जारी की है. इसके अनुसार, 12 जून तक पूरा बंगाल भारी बारिश, वज्रपात और तीव्र आंधी-तूफान की चपेट में रहने वाला है.
उत्तर बंगाल तक सीमित नहीं रहेगी आफत
इस बार आफत केवल उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों तक सीमित नहीं है. दक्षिण बंगाल के मैदानी जिलों सहित राजधानी कोलकाता पर भी प्रकृति का दोहरा प्रहार होने जा रहा है. अलीपुर मौसम विभाग ने मछुआरों से लेकर आम जनता तक के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है.
क्यों अचानक बिगड़ा बंगाल का मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों ने इस अचानक बदले मौसम के पीछे 2 प्रमुख कारण बताये हैं. पहला, बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही अत्यधिक नमी वाली तेज हवाएं राज्य के वायुमंडल को अशांत कर रही हैं. और दूसरा, पूर्वी भारत में एक सक्रिय मौसमी ट्रफ रेखा गुजर रही है. इसके साथ ही झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है. इन दोनों प्रणालियों के आपस में टकराने के कारण बंगाल के आसमान में खतरनाक गरजने वाले बादलों (Thunderclouds) का निर्माण हो रहा है.
इसे भी पढ़ें : उत्तर बंगाल में वज्रपात का कहर, बीएसएफ जवान समेत 3 की मौत
उत्तर बंगाल में बाढ़ और भूस्खलन का रेड अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल के जिलों में सबसे ज्यादा मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है. जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में 8 जून के आसपास अत्यधिक भारी बारिश (Very Heavy Rainfall) होने की आशंका है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ और शहरी क्षेत्रों में भारी जलजमाव (Waterlogging) हो सकता है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भूस्खलन का खतरा
दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिले में पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश के चलते अचानक भूस्खलन (Landslides) होने और पहाड़ों को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों के टूटने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है. कूचबिहार जिले में भी 7 जून से लगातार भारी बारिश का दौर शुरू होने की पूरी संभावना जतायी गयी है.
दक्षिण बंगाल और कोलकाता में 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
दक्षिण बंगाल के जिलों में भले ही बारिश थोड़ी कम हो, लेकिन यहां तूफान जानलेवा साबित हो सकता है. कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में विशेषकर दोपहर और शाम के वक्त अचानक मौसम बदलेगा. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी, जो कुछ समय के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटे की विनाशकारी रफ्तार पकड़ सकती है. इस दौरान मूसलाधार बारिश होने की भी संभावना है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल का मौसम : अगले 3 दिन दक्षिण बंगाल पर भारी, 70 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, भारी बारिश का अलर्ट
IMD Heavy Rain Alert: इन जिलों में सबसे ज्यादा कड़केगी बिजली
नादिया, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बांकुड़ा, पुरुलिया, और पूर्व मेदिनीपुर एवं पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में सबसे ज्यादा वज्रपात (Lightning) और तेज हवाओं के साथ एक सप्ताह तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.
मौसम विभाग की एडवाइजरी- भूलकर भी न करें ये गलतियां
- आईएमडी (IMD) ने आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़े निर्देश जारी किये हैं.
- जब भी आसमान में बिजली कड़के, लोग तुरंत किसी पक्के मकान की शरण लें और भूलकर भी खुले खेतों, मैदानों या पेड़ों के नीचे न खड़े हों.
- तूफानी हवाओं और समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों के कारण पश्चिम बंगाल के तटों से सटे इलाकों में मछुआरों को अगले आदेश तक गहरे समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गयी है.
- वीकेंड और आने वाले दिनों में पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वाले पर्यटकों को स्थानीय प्रशासन की मौसम गाइडलाइन देखकर ही निकलने को कहा गया है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल मौसम: कोलकाता समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, काकवोर में बारिश के कारण सड़कें जलमग्न
बंगाल में फिर बढ़ेगी गर्मी, अगले तीन दिनों में चार डिग्री तक चढ़ेगा पारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










