बंगाल में फिर बढ़ेगी गर्मी, अगले तीन दिनों में चार डिग्री तक चढ़ेगा पारा

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

बंगाल का मौसम

Bengal Weather: उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है, हालांकि कोलकाता में उमस और गर्मी से लोग परेशान होंगे.

विज्ञापन

Bengal Weather: कोलकाता. पिछले दो दिनों से कालवैशाखी के प्रभाव के कारण कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली थी. दोपहर के समय कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश भी हुई. हालांकि अब मौसम फिर करवट लेने वाला है और दक्षिण बंगाल में तापमान बढ़ने की संभावना जतायी गयी है.

विज्ञापन

तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी

अलीपुर मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

उत्तर बंगाल में कुछ जगहों पर होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से कोलकाता और दक्षिण बंगाल के जिलों में कालवैशाखी की संभावना काफी कम हो जायेगी. हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नहीं है जिसके लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी करनी पड़े. वहीं, उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है.

उमस और गर्मी में बढ़ोतरी

मौसम विभाग ने बताया कि वहां वर्षा गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक सक्रिय रह सकती हैं. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में संभावित वृद्धि के कारण दक्षिण बंगाल के लोगों को एक बार फिर उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

Also Read: बंगाल मौसम: बर्धमान में तूफान तो कोलकाता में बारिश की संभावना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola