Farakka Rail Line: उत्तर बंगाल के लिए सड़कों पर उतरी अतिरिक्त बसें, ट्रेनें रद्द होने के कारण इन मार्गों पर बढ़ी यातायात

Updated:
विज्ञापन

बंगाल राज्य परिवहन निगम की बस

लगातार बारिश के कारण न्यू फराक्का रेलवे लाइन धंस गई है, जिससे उत्तर बंगाल का शेष बंगाल से रेल संपर्क बाधित हो गया है. इस स्थिति में, सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की हैं और किराए पर भी नजर रखी है.

विज्ञापन

Farakka Rail Line : कोलकाता : लगातार बारिश के कारण न्यू फराक्का रेलवे लाइन धंसने के कारण उत्तर बंगाल से शेष बंगाल का रेल संपर्क टूट चुका है. मरम्मत का काम जारी है. इस स्थिति में, परिवहन विभाग ने उत्तर बंगाल को दक्षिण बंगाल से जोड़ने के लिए कोलकाता-सिलीगुड़ी मार्ग पर अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की हैं. उत्तर बंगाल के विभिन्न मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है.

विज्ञापन

अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू

ट्रेन सेवाओं में व्यवधान को देखते हुए, यात्रियों की सुविधा के लिए और सामान्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बनाए रखने के लिए शुक्रवार शाम 7 बजे से सिलीगुड़ी के तेनजिंग नोर्गे बस टर्मिनस से अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की गयी है. परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने राज्य सरकार के साथ विस्तृत चर्चा और परामर्श के बाद अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है. पर्यटन मंत्री और सिलीगुड़ी विधायक डॉ. शंकर घोष इस सेवा के शुभारंभ के लिए तेनजिंग नोर्गे बस टर्मिनस पर उपस्थित थे.

कौन-कौन ये मार्ग पर चल रही बसें

शुक्रवार को कोलकाता-सिलीगुड़ी मार्ग पर 23 अतिरिक्त बसें चलाई गईं. इसके अलावा, मालदा से सिलीगुड़ी तक एक बस मार्ग का विस्तार भी किया गया है. परसो रात भी 6 अतिरिक्त बसें चलाई गईं थीं.

सिलीगुड़ी-कोलकाता : कुल 18 बसें चल रही हैं, जिनमें से 12 अतिरिक्त बसें हैं. दुर्गापुर-बालुरघाट: 2 अतिरिक्त बसें शुरू की गई हैं. कोलकाता-बालुरघाट: 2 अतिरिक्त बसें शुरू की गई हैं. मालदा-कोलकाता: 5 बसें चल रही हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शाम की विशेष बस सेवा

उत्तर बंगाल जाने वाले अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता के न्यू एस्प्लेनेड बस टर्मिनस से सिलीगुड़ी के एनजेपी बस टर्मिनस तक विशेष बस सेवाएं चलाई जाएंगी.

बस का समय-सारणी

शाम 5:30 बजे शाम

6:30 बजे शाम

7:30 बजे रात

8:30 बजे रात

9 बजे रात

9:30 बजे

किराये पर सरकार की नजर

एनबीएसटीसी और एसबीएसटीसी के प्रबंध निदेशकों को यात्रियों की मांग के अनुसार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जा चुके हैं. जिला मजिस्ट्रेटों को भी स्थिति से निपटने के लिए निजी बस मालिकों और संचालकों के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया गया है. यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि इस स्थिति का फायदा उठाकर यात्रियों से अनुचित या अत्यधिक किराया न वसूला जाए. यह भी सूचित किया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर निजी बसों का भी उपयोग किया जा सकता है.

Also Read: कोलकाता के मिशनरी स्कूल में तिलक मिटाने पर शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज, सीएम शुभेंदु ने कही ये बात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola