बनगांव : जमीन दखल को लेकर दो गुटों में मारपीट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Aug 2024 1:39 AM
उत्तर 24 परगना के बनगांव थाना के दत्तपाड़ा में तृणमूल के दो गुटों में एक सरकारी जमीन कब्जा करने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है.
बनगांव. उत्तर 24 परगना के बनगांव थाना के दत्तपाड़ा में तृणमूल के दो गुटों में एक सरकारी जमीन कब्जा करने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. दोनों ओर से घटना की थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. जानकारी के मुताबिक, उक्त इलाके में कुछ लोग वर्षों से एक जगह को ईंट से घेरकर रखे हुए थे. वहां मंगलवार को घर बनाने का काम शुरू किया गया, तो कथित तौर पर तृणमूल नेता संदीप देवनाथ वहां पहुंचे और वहां घर बनाने का विरोध किया. इसके बाद ही दोनों गुटों में मारपीट हो गयी. स्थानीय लोगों ने संदीप देवनाथ पर बाहरी लोगों को बुलाकर हमले करने का आरोप लगाया है, हालांकि संदीप ने लोगों के आरोप को खारिज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










