कैनिंग में भाजपा समर्थकों के घर लूटपाट का आरोप

Updated at : 28 Feb 2025 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
कैनिंग में भाजपा समर्थकों के घर लूटपाट का आरोप

दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग में भाजपा समर्थकों के घर पर लूटपाट करने व उनकी जमीन पर कब्जा कर सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यालय बनाने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

हाइकोर्ट में दायर की गयी याचिका

संवाददाता, कोलकाता.

दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग में भाजपा समर्थकों के घर पर लूटपाट करने व उनकी जमीन पर कब्जा कर सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यालय बनाने का आरोप लगा है. इसके साथ ही यह भी आरोप है कि सत्तारूढ़ पार्टी के आतंक के कारण कई परिवार अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गये हैं. पीड़िताें का आरोप है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. पीड़ितों को फोन पर कहा जा रहा है कि अगर वह इलाके में प्रवेश करेंगे तो घर में घुस कर उनके टुकड़े कर दिये जायेंगे. इसकी रिकार्डिंग भी पीड़ितों के पास है.

पीड़ित परिवार ने इसे लेकर स्थानीय थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. अब पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की मांग करते हुए हाइकोर्ट का रुख किया है. हाइकोर्ट के न्यायाधीश तीर्थंकर घोष ने मामले को स्वीकार कर लिया है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola