अभिषेक बनर्जी के वकील ने कहा यह राजनीति से प्रेरित कदम है

Updated at : 27 Feb 2025 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी के वकील ने कहा यह राजनीति से प्रेरित कदम है

तृणमूल ने सीबीआइ की चार्जशीट में ‘अभिषेक बनर्जी’ नामक शख्स का जिक्र किये जाने पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि यह सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की छवि खराब करने की कोशिश है.

विज्ञापन

कोलकाता. तृणमूल ने सीबीआइ की चार्जशीट में ‘अभिषेक बनर्जी’ नामक शख्स का जिक्र किये जाने पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि यह सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की छवि खराब करने की कोशिश है.

सांसद बनर्जी के वकील संजय बसु ने इसे राजनीति से प्रेरित कदम बताया है और कहा है कि यह उनके मुवक्किल को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश है. बसु ने मीडिया के समक्ष कहा कि ‘सीबीआइ की चार्जशीट में उठाया गया यह कदम एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है. जांच एजेंसियों को जबरदस्ती बनर्जी के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. सांसद बनर्जी ने हर जांच में केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहयोग किया है. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) और सीबीआइ ने जब भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया, उन्होंने उपस्थिति दर्ज करायी. सभी जरूरी दस्तावेज भी दिये. इसके बावजूद उन्हें (सांसद बनर्जी को) परेशान करने की कोशिश की जा रही है. अब तक इडी ने बनर्जी के खिलाफ कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की है, न ही कोई सबूत मिले हैं. उन्होंने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि “इडी को इस्तेमाल करने में असफल रहने के बाद अब सीबीआइ को मोहरा बनाया गया है. राजनीतिक फायदे के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है. इधर, तृणमूल कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह केंद्रीय जांच एजेंसी के इस कदम के खिलाफ कड़ा रुख अपनायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola