ममता बनर्जी रोम रवाना, मदर टेरेसा को संत घोषित करने वाले समारोह में होंगी शामिल

Updated at : 02 Sep 2016 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी रोम रवाना, मदर टेरेसा को संत घोषित करने वाले समारोह में होंगी शामिल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मदर टेरेसा को संत घोषित करने के सामारोह मे शिरकत करने और संभावित निवेशकों से मिलने के लिए एक हफ्ते लंबी रोम और जर्मनी की यात्रा पर आज इटली रवाना हो गयी. ममता के साथ 12 लोगों का एक सरकारी शिष्टमंडल और उद्योगिपतियों का एक समूह उनके […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मदर टेरेसा को संत घोषित करने के सामारोह मे शिरकत करने और संभावित निवेशकों से मिलने के लिए एक हफ्ते लंबी रोम और जर्मनी की यात्रा पर आज इटली रवाना हो गयी. ममता के साथ 12 लोगों का एक सरकारी शिष्टमंडल और उद्योगिपतियों का एक समूह उनके साथ गया है.

वह आज सुबह एमिरेट्स की उड़ान से रवाना हुईं. उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘मिशिनेरी ऑफ चेरेटी के निमंत्रण पर मदर टेरेसा को संत घोषित करने वाले समारोह में हिस्सा लेने के लिए पवित्र वेटिकन सिटी रवाना हो रही हूं. टेरेसा मानवता की मां थीं. बीमार, जरूरतमंदों और मानवता के लिए उनमें अपार प्रेम था.’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ बंगाल को बहुत गर्व है कि टेरेसा यहां रहीं और काम किया और हमें पर ढेर सारा प्यार किया और ध्यान रखा. यह वाकई में जबरदस्त गर्व और सम्मान का वक्त है. हमें आशीर्वाद दें टेरेसा ताकि हम लोगों की सेवा करना जारी रख सकें.’ ममता पांच सितंबर तक इटली में रहेंगी जहां रोम की पहली महिला मेयर वी रग्गी उनकी वेटिकन सिटी की यात्रा के दौरान उनके लिए विशेष भोज की मेजबानी करेंगी.

रोम से वह म्यूनिख जाएंगी जहां वह विनिर्माण क्षेत्र के कारोबारियों के साथ बैठक करेंगी. ममता का 10 सितंबर को वापस कोलकाता लौटने का कार्यक्रम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola