ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक मिलेगा मौका

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
ODL Admission 2026 Application: उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. University Grants Commission (UGC) ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में एडमिशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब शैक्षणिक सत्र फरवरी 2026 के लिए इन कोर्सों में दाखिला लेने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा समय मिलेगा.
ODL Admission 2026 Application: यूजीसी की ओर से जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार, पहले इन कोर्सों में एडमिशन की आखिरी तारीख 30 मार्च 2026 तय की गई थी. लेकिन कई उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) से मिले अनुरोध के बाद आयोग ने इसे बढ़ाने का फैसला लिया है. अब छात्र 10 अप्रैल 2026 तक ODL और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में एडमिशन ले सकते हैं.
ODL Admission 2026 डेटा सबमिशन की तारीख भी बढ़ी
यूजीसी ने सिर्फ एडमिशन की तारीख ही नहीं बढ़ाई है, बल्कि विश्वविद्यालयों और संस्थानों को छात्रों के एडमिशन डेटा जमा करने के लिए भी अतिरिक्त समय दिया है. पहले यह डेटा 31 मार्च 2026 तक यूजीसी के DEB पोर्टल पर जमा करना था. अब संस्थान 13 अप्रैल 2026 तक यह जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे. इससे कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को एडमिशन प्रक्रिया को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी.
छात्रों को दी गई खास सलाह
यूजीसी ने छात्रों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है. आयोग ने कहा है कि किसी भी ODL या ऑनलाइन कोर्स में दाखिला लेने से पहले छात्र यह जरूर जांच लें कि वह प्रोग्राम और संस्थान यूजीसी से मान्यता प्राप्त है या नहीं.
UGC की नोटिस
📢Extension of last date of admission for academic year 2025-26, academic session February 2026, for Open and Distance Learning (ODL) programmes and Online programmes being offered by recognized/entitled Higher Educational Institutions (HEIS).
— UGC INDIA (@ugc_india) April 1, 2026
HEIs are advised to follow the… pic.twitter.com/c89ng42Dfk
इसके लिए छात्र यूजीसी के DEB पोर्टल पर जाकर संस्थान और कोर्स की मान्यता की स्थिति देख सकते हैं. इससे फर्जी या गैर-मान्यता प्राप्त कोर्सों में एडमिशन लेने से बचा जा सकेगा.
यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि जो भी उच्च शिक्षण संस्थान ODL या ऑनलाइन मोड में कोर्स चला रहे हैं, उन्हें नए शेड्यूल का पालन करना होगा. साथ ही सभी संस्थानों को आयोग के नियमों और दिशानिर्देशों के अनुसार ही एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
यह भी पढ़ें: बिहार का नंबर 1 इंजीनियरिंग कॉलेज, Google में प्लेसमेंट, जानें BTech में कैसे लें एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




