बंगाल : राज्य सरकार ने 57,905 करोड़ रुपये का बजट पेश किया
Updated at : 26 Feb 2016 8:07 PM (IST)
विज्ञापन

।। अमर शक्ति प्रसाद।। कोलकाता : विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त मंत्री डॉ अमित मित्रा ने कुल 57905 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 16.96 प्रतिशत अधिक है. हालांकि राज्य सरकार चाहती तो वह इनमें कर-प्रणाली व योजनाओं की घोषणा भी कर […]
विज्ञापन
।। अमर शक्ति प्रसाद।।
कोलकाता : विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त मंत्री डॉ अमित मित्रा ने कुल 57905 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 16.96 प्रतिशत अधिक है. हालांकि राज्य सरकार चाहती तो वह इनमें कर-प्रणाली व योजनाओं की घोषणा भी कर सकती थी, लेकिन विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से बजट में किसी प्रकार के कर या किसी नयी याेजना की घोषणा नहीं की गयी.
वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा कि पिछले वर्ष के अनुमान के अनुसार, वर्ष 2016-17 के लिए विभिन्न विभागों को राशि आवंटित की गयी है. अपने बजटीय भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किये गये कार्यों व प्राप्त की गयी उपलब्धियों को गिनाया. वित्त मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य सरकार ने 67.35 लाख लोगों को रोजगार प्रदान किया है. सिर्फ वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही 20 लाख लोगों के रोजगार की व्यवस्था की गयी है.
गौरतबल है कि शनिवार को राज्य सरकार की ओर से तीन महीने के लिए लेखानुदान बजट पेश किया जायेगा. अब विधानसभा चुनाव के बाद जो भी सरकार सत्ता में आयेगी, वह पूर्ण बजट पेश करेगी.
वर्ष 2016-17 के लिए विभिन्न विभागों को आवंटित की गयी राशि (करोड़ रुपये में)
| विभाग | 2015-16 | 2016-17 |
| कृषि | 1500 | 1728 |
|
आदिवासी विकास
| 500 | 650 |
| आइटी व इलेक्ट्रानिक | 164.50 | 181 |
|
पर्यटन
| 257 | 295 |
| उद्योग व वाणिज्य | 653.50 | 745 |
| एमएसएमई व कपड़ा | 618 |
716.27
|
|
पश्चिमांचल विकास
|
318
| 360.38 |
|
सुंदरवन मामले
| 370 | 415.75 |
| उत्तर बंगाल विकास | 450 | 517.47 |
| पिछड़ी जाति विकास | 438.50 |
540
|
| अल्पसंख्यक व मदरसा शिक्षा | 2033 | 2500 |
|
आवासन
| 788 | 800 |
| शहरी विकास | 1895 | 2207.54 |
|
नगरपालिका मामलों
| 2466 |
3000
|
| ऊर्जा व एनईएस | 1295 | 1498 |
| भूमि व भूमि सुधार | 115.60 | 130 |
|
लोक निर्माण
| 2199 | 2618.11 |
| परिवहन |
450
| 501.75 |
|
नागरिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी
|
1470
|
1630.38
|
|
दमकल विभाग
| 92.10 | 103.85 |
| आपदा प्रबंधन | 110 |
121.12
|
| गृह विभाग | 593.18 | 681.20 |
|
कृषि विपणन
| 250 | 285 |
| खाद्य व आपूर्ति | 202 |
248
|
| खाद्य प्रसंस्करण |
138
| 152.40 |
|
पशुपालन
| 450 | 495 |
| महिला व समाज कल्याण | 863.98 | 1000 |
|
शिशु विकास
| 2809.83 | 3147.54 |
| श्रम विभाग | 250 | |
|
खेल व युवा सेवा
|
340.80
| 417.85 |
| सूचना व संस्कृति विभाग | 200 | 300 |
|
एसएचजी व स्वरोजगार
| 400 | 498 |
| मत्स्य पालन | 218 | 250 |
|
पंचायत व ग्रामीण विकास
| 8580 |
10652.68
|
| सिंचाई व जलमार्ग | 2041 |
2277
|
| वन विभाग | 271.41 | 305 |
| जल संसाधन जांच व विकास |
528
| 673.70 |
|
स्वास्थ्य व परिवार कल्याण
| 2588.90 |
2999.22
|
|
स्कूल शिक्षा
| 8055 | 9000 |
| उच्च शिक्षा |
391
| 456 |
|
तकनीकी शिक्षा व प्रशिक्षण
| 647 | 729.13 |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




