बंगाल में कोरोना संक्रमण के 454 नये मामले, 4000 से अधिक ठीक होकर लौटे घर

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. 24 घंटे में 454 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. इसको लेकर अब तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10,698 हो गयी है, हालांकि इनमें से 4,542 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौट चुके हैं.
कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. 24 घंटे में 454 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. इसको लेकर अब तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10,698 हो गयी है, हालांकि इनमें से 4,542 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौट चुके हैं.
शुक्रवार (19 जून, 2020) को राज्य स्वास्थ्य विभाग (Bengal health department) की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे में 336 लोग स्वस्थ हुए हैं. इनके साथ एक दिन में 12 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 463 हो गयी है, जबकि 5693 एक्टिव मामले हैं.
Also Read: ‘बदला भी होगा, बदलाव भी होगा’ स्लोगन के साथ ममता सरकार को घेरेगी बंगाल भाजपा
बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में स्वस्थ होने की दर बढ़ी है. अब तक यह 41 फीसदी के आसपास थी, जो शुक्रवार को बढ़कर 42.45 फीसदी पर पहुंच गयी है जो राहत की खबर है. बुलेटिन में बताया गया है कि एक दिन में राज्य में कुल 9,008 नमूने जांचे गये हैं.
अब तक 3,24,707 सैंपल जांचे जा चुके हैं. इनमें से 3.29 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं. वहीं 14,491 कोरेंटिन सेंटर में हैं, जबकि 1,57,632 होम कोरेंटिन में हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में कोलकाता में रिकॉर्ड 158 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है. उत्तर 24 परना जिले में 69 एवं हावड़ा में 62 लोग संक्रमित हुए हैं.
Posted By : Samir ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




