दिवाली व छठ पूजा में चलेंगी 40 स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ के दौरान पूर्व रेलवे देश के विभिन्न स्टेशनों 40 स्पेशल ट्रेनें चलायेगा.
चार लाख अतिरिक्त बर्थ होगा उपलब्ध
कोलकाता. दिवाली और छठ के दौरान पूर्व रेलवे देश के विभिन्न स्टेशनों 40 स्पेशल ट्रेनें चलायेगा. ये ट्रेनें कुल 390 फेरे लगायेंगी और इससे चार लाख अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगे. स्पेशल ट्रेनें पूर्व रेलवे के प्रमुख स्टेशनों हावड़ा, सियालदह, कोलकाता टर्मिनल, आसनसोल, भागलपुर और मालदा टाउन स्टेशनों से रवाना होंगी और पटना, न्यू जलपाईगुड़ी, लखनऊ, हरिद्वार, गोरखपुर, सिकंदराबाद, पुणे, नयी दिल्ली, रक्सौल, आनंद विहार, खातीपुरा, उधना, वड़ोदरा, दीघा, पुरी और जयनगर स्टेशनों के लिए प्रस्थान करेंगी.
40 स्पेशल ट्रेनों के नाम
स्पेशल ट्रेनों में 03135/03136 कोलकाता-पटना कोलकाता, 03027/03028 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी- हावड़ा, 03107/03108 सियालदह-लखनऊ-सियालदह, 03423/03424 भागलपुर-हरिद्वार-भागलपुर, 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह, 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा, 03045/03046 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा, 03109/03110 सियालदह-वडोदरा- सियालदह , 03109/03110 सियालदह-वडोदरा-सियालदह, 03575/03576 आसनसोल-आनंद विहार-आसनसोल, 03417/03418 मालदा टाउन- उधना-मालदा टाउन, 03007/03008 हावड़ा-खातीपुरा-हावड़ा, 03509/03510 आसनसोल-खातीपुरा-आसनसोल, 03435/03436 मालदा टाउन-आनंद विहार-मालदा टाउन, 03465/03466 मालदा टाउन-दीघा-मालदा टाउन, 03101/03102 कोलकाता-पुरी-कोलकाता, 03187/03188 सियालदह-जयनगर-सियालदह, 03430/03029 मालदा टाउन सिकंदराबाद-मालदा टाउन, 03425/03026 मालदा टाउन-पुणे-मालदा टाउन, 03413/03414 मालदा टाउन-नयी दिल्ली-मालदा टाउन और 03483/03484 भागलपुर-नयी दिल्ली-भागलपुर शामिल हैं
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




